झांसीःमहिला ने कलेक्ट्रेट में मिट्टी के तेल से भरी बोतल अपने शरीर में उड़ेली, मचा हड़कंप 

मंगलवार को एक महिला कलेक्ट्रेट में पहुंची और उसने बैग से मिट्टी के तेल की बोतल निकालकर अपने शरीर में तेल डाल...

Jan 17, 2023 - 06:09
Jan 17, 2023 - 14:07
 0  1
झांसीःमहिला ने कलेक्ट्रेट में मिट्टी के तेल से भरी बोतल अपने शरीर में उड़ेली, मचा हड़कंप 

मंगलवार को एक महिला कलेक्ट्रेट में पहुंची और उसने बैग से मिट्टी के तेल की बोतल निकालकर अपने शरीर में तेल डाल लिया। यह देख कर लोगों में हड़कंप मच गया। इससे पहले कि वह आत्मदाह जैसी कोशिश करती सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने महिला से बोतल छीन कर उसे हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें जालौन में प्रवीण तोगड़िया का विवादित बयान,मुसलामनों की आबादी पर तुरंत अंकुश लगे

इस बारे में पीड़ित महिला दीपिका साहू निवासी उन्नाव गेट बाहर का कहना है उसकी 17 साल की नाबालिग बेटी को दिसंबर महीने में जितेंद्र रायकवार कुमार निवासी सुकवा ढुकुवां कॉलोनी, सिविल लाइंस अगवा कर ले गया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया लेकिन, उसके बाद से उसकी बेटी का कुछ पता नहीं चल रहा है। उसने अपनी बेटी को बरामद करने के लिए कई बार पुलिस से गुहार लगाई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की।

यह भी पढ़ें -  बांदाः निर्माणाधीन मकान ध्वस्त कराने के आदेश पर प्रशासन व अधिवक्ताओं में ठनी

पुलिस इस कार्यशैली से क्षुब्ध होकर वह मंगलवार दोपहर करीब 11.30 बजे मिट्टी के तेल से भरी बोतल लेकर कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पहुंच गई और बोतल से पूरा तेल अपने ऊपर उड़ेल लिया। आग लगाने से पहले ही उसे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उससे मिट्टी का तेल की बोतल छीन ली। महिला थाना से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिला को महिला थाना लाकर पूछताछ की गई।

यह भी पढ़ेंबांदाःयुवक ने एक घंटे की जबरदस्त लड़ाई में, आखिरकार इस खतरनाक जानवर को मार गिराया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0