इस युगल की शादी में लगा दी गई बंदिशे, फिर भी अमर हो गई लव स्टोरी

सजातीय प्रेमी युगल ने एक ही पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव बुधवार दोपहर गांव से करीब तीन किमी दूर...

इस युगल की शादी में लगा दी गई बंदिशे, फिर भी अमर हो गई लव स्टोरी

सजातीय प्रेमी युगल ने एक ही पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव बुधवार दोपहर गांव से करीब तीन किमी दूर जंगल में बबूल के पेड़ पर लटकते मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या से पहले दोनों ने डाई भी पी थी।

यह भी पढ़ें-  व्यवसायिक केन्द्र के संचालकों की डीएम ने ली क्लास,दिये ये निर्देश

नरैनी के करतल चौकी क्षेत्र स्थित गांव नेढ़ुवा (बड़ैछा) निवासी अयोध्या की ऊषा (18) और गुलाब राजपूत का बेटा विकास (20) एक-दूसरे को प्रेम करते थे। शादी करना चाहते थे मगर दोनों के परिवार राजी नहीं थे। मंगलवार दोपहर दोनों भाग निकले। देर शाम तक परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। बुधवार दोपहर ढाई बजे जंगल में जानवर चराने गए लोगों ने बबूल के पेड़ पर फंदे पर दोनों के शव लटके देखा तो पुलिस को जानकारी दी। विकास और ऊषा के बीच एकसाल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी उनके घरवालों को भी थी। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक नेढुवा गांव निवासी मृतक विकास राजपूत मुंबई में रहकर कमाता था। मार्च महीने में फसल काटने के उद्देश्य से वह अपने पिता गुलाब राजपूत के साथ मुंबई से गांव आया था। तब से यह यहीं था।

यह भी पढ़ें- विजय कुमार को यूपी का कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया

उसका पड़ोस में रहने वाली मृतका ऊषा राजपूत से लगभग एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को विकास के माता-पिता एक निमंत्रण में गए थे। बताया जाता है कि मृतका ऊषा के माता-पिता भी निमंत्रण में गए थे। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे दोनों अपने-अपने घर से साथ में चले गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि विकास ने मंगलवार को दोपहर बड़ैछा गांव में एक दुकानदार के यहां से लकड़ी बांधने के नाम पर रस्सी भी खरीदी थी। उधर, देर शाम जब दोनों के परिजन घर आए, तो वह घरों से नदारद थे। परिजन ने चुपचाप दोनों की खोजबीन भी की, लेकिन वह नहीं मिले।बुधवार को दोपहर एक बजे के करीब चरवाहों ने जंगल में उनके शव लटके देखे तो परिजनों और पुलिस को खबर दी। नरैनी इंस्पेक्टर अरविंद सिंह गौर घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल में बालों में लगाने वाली डाई की तीन पुड़िया, आधा लीटर की दो पेप्सी की बोतल में से एक बोतल में डाई घुली हुई मिली है। 

यह भी पढ़ें- खुशखबरीःअब बुंदेलखंड के युवाओं का, पायलट बनने का सपना होगा साकार 

What's Your Reaction?

like
1
dislike
1
love
1
funny
0
angry
0
sad
2
wow
0