तीन पूर्व सांसदो सहित 21 लोगो की स्मृति मे शंकर सरोवर मे हरीशंकरी के पौधे रोपे गए

पर्यावरण को बचाने के लिऐ लोक भारती के बैनर तले स्थानीय शंकर सरोवर में तीन पूर्व सांसदों सहित ...

तीन पूर्व सांसदो सहित 21 लोगो की स्मृति मे शंकर सरोवर मे हरीशंकरी के पौधे रोपे गए

बांदा

पर्यावरण को बचाने के लिऐ लोक भारती के बैनर तले स्थानीय शंकर सरोवर में तीन पूर्व सांसदों सहित 21 गणमान्य लोगो की स्मृति मे उनके परिजनो अन्य गणमान्य लोगो ने पार्क मे हरिशंकरी ( पीपल ,बरगद ,पाखड) के 40 पौधे रोपे। इस अनूठे और प्रेरणा दायी कार्यक्रम मे सैकडो लोग मौजूद रहे। इस अनूठे कार्यक्रम की बांदा और आसपास के क्षेत्रो मे खूब चर्चा रही।

यह भी पढ़ें-पति पत्नी और वो रिश्ते के खलनायक मनीष दुबे पहुँचे महोबा, ज्योति मौर्या के मामले में कही अपनी बात

इस बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक विजय ओमर राहुल ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सरोवर में शिव मंदिर में पंडित सुनील पांडे पंडित राजेश तिवारी पंडित साधु राम सहित एक दर्जन आचार्य गणों ने वैदिक मंत्रोचार के बीच रुद्राभिषेक कराया। इसके बाद शहर के तीन पूर्व सांसदों स्मृति शेष राम रतन शर्मा, राम नाथ् दुबे ,भीष्म देव दुबे सहित नगर के 21 गणमान्य लोगों ने अपने परिजनों की स्मृति मे हरिशंकरी के पौधे लगाऐ। जिनकी याद में पौधे लगाए गए उनमें स्व. सुनीता देवी शर्मा ,गुण वती दुबे, भगवती देवी दुबे ,अंबिका प्रसाद दुबे, सेठ हरि कृष्णपुरवार ,वसंत लाल पुरवार ,चमेली देवी, राजाराम बाल कृष्ण गुर्जर, सगुन चन्द जैन, विधा देवी त्रिपाठी शंकर लाल सक्सेना, विवेकानंद शर्मा ,काजल शर्मा, रामआसरे शमार्, चन्द्रावती शर्मा ,शंकर्षण देव दुबे के नामो से ये हरिशंकरी के पौधे रोपे गए। 

इन वृक्षों की रक्षा इनके पालक अवधेश नारायण द्विवेदी रिटायर्ड जज, सतनारायण दुबे एडवोकेट, राकेश मोहन द्विवेदी, श्रीमती ज्योत्सना पुरवार, अरुण पुरवार, विनोद जैन, सनत कुमार अनिल शर्मा पत्रकार, अशोक त्रिपाठी जीतू, इंजीनियर अरविंद शर्मा, इंजीनियर अरुण शर्मा राजेंद्र शर्मा, अवध नारायण तिवारी, ओम बाबू तिवारी, दंतु पंतगुर्जर, अभय त्रिपाठी सुनील त्रिपाठी, जितेंद्र प्रसाद सक्सेना, सभासद वीरेंद्र सक्सेना, प्रद्युम्न दुबे लालू आदि करेंगे। वृक्षारोपण में मुक्ति चक्र के संपादक गोपाल गोयल, बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल शर्मा, राहुल, राजीव कुमार मिश्रा एडवोकेट आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- भाजपा नेता की दाल मिल में एक शख्स को निर्वस्त्र कर पीटा 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0