जिंदगियां उजाड़ने वाली भाजपा सरकार को, विधानसभा चुनावों में भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने कभी लोकतंत्र का सम्मान नहीं किया है..

जिंदगियां उजाड़ने वाली भाजपा सरकार को, विधानसभा चुनावों में भारी कीमत चुकानी पड़ेगी
अखिलेश यादव

लखनऊ, 

समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने कभी लोकतंत्र का सम्मान नहीं किया है। पंचायत चुनाव में बुरी तरह परास्त होने के बाद भी भाजपा लोकतान्त्रिक प्रणाली के विरुद्ध षड़यंत्र करने से बाज नहीं आ रही है। भाजपा की रणनीति निर्वाचित सदस्यों को डराना-धमकाना और प्रलोभन के जरिए सत्ता का दुरुपयोग कुत्सित इरादों का संकेत है। भाजपा को सन 2022 के विधानसभा चुनावों में भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।      

भाजपा सरकार की कुरीतियां प्रदेशवासियों को भारी पड़ रही है। प्रशासन की मिलीभगत से आपदा को अवसर बनाने वाले लोगों की जिन्दिगियों से खेल रहें हैं। अब तो कोरोना संक्रमण प्रदेश के ग्रामीण लोगों में भी तेजी से फैल रहा है।

शहरों के मुकाबले गांवों में स्वास्थ्य ढांचा बेहद कमजोर है। जांच, उपचार के लिए अस्पताल हैं नहीं। ऑक्सीजन की कमी आपातकाल है। न्यायालय ने भी कहा है कि ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत के लिए भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी से कैसे बच सकती है।      

यह भी पढ़ें - रालोद मुखिया अजित सिंह का कोरोना से निधन, सीएम योगी, ​अखिलेश, मायावती ने जताया दुख

इतना समय बीत जाने के बाद भी अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड, इलाज और टीके की कमी से मौतें हो रहीं हैं। अधिकारियों की लम्बी चौड़ी तथाकथित फौज लगाने के बावजूद कालाबाजारी नहीं रुक रही है।

दवाएं बाजार से गायब हैं। सीएमओ ऑफिस में अराजकता का माहौल है। भाजपा सरकार इन पर लगाम कसने में असमर्थ है और अपनी अक्षमता को छिपाने में व्यस्त रहते हैं। 

सच तो यह है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग को परेशानी और प्रताड़ना मिल रही है। भूख, बेकारी, गरीबी के अलावा इस सरकार से और क्या मिला है लोगों को। जब इनकी जिम्मेदारी लोगों को कोरोना से बचाने की थी तब तो ये दूसरे राज्यों के चुनाव में लगे रहे। भाजपा सरकार लोगों की जिंदगियां उजाड़ने वाली सरकार बन गई है। वस्तुतः "जहां-जहां पैर पड़े भाजपा के, वहां-वहां बंटाधार के हालात खुद-ब-खुद बन जाते हैं"।

यह भी पढ़ें - बांदा में 221 नये कोरोना पाॅजिटिव, लेकिन 141 स्वस्थ भी हुए

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1