बाँदा: जिलाधिकारी ने रैन बसेरों का निरीक्षण किया जरूरतमंदों को बांटे कंबल

जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने जनपद में  बने रैन बसेरों का निरीक्षण किया। बस स्टैंड रेन बसेरा, तहसील सदर, नगर पालिका स्थित बालिका

Dec 19, 2020 - 13:00
Dec 19, 2020 - 13:04
 0  2
बाँदा: जिलाधिकारी ने रैन बसेरों का निरीक्षण किया जरूरतमंदों को बांटे कंबल

जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने जनपद में  बने रैन बसेरों का निरीक्षण किया। बस स्टैंड रेन बसेरा, तहसील सदर, नगर पालिका स्थित बालिका इंटर कॉलेज में बने रैन बसेरा का भी जायजा लिया सभी रैन बसेरों में पांच, पांच लोग सो रहे थे। उनका हालचाल लिया और वहां की मूलभूत सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारी को व्यवस्थाएं ठीक करने हेतु निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड में जल्द मेमू ट्रेनें दौड़ाने की तैयारी, लीजिये पूरी जानकारी 

इसके बाद रेलवे स्टेशन बांदा में जाकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के साथ जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरण किए इसके बाद जनपद के विभिन्न जगहों पर अलाव जलाने की स्थिति का भी जायजा लिया। जिनके नाम अतर्रा चुंगी तिराहा मंदिर के पास, काली देवी मंदिर के पास बाबूलाल चैराहा,जामा मस्जिद कालू कुआं मंदिर,चमरौली चैराहा, काली देवी मंदिर बबेरू रोड, घोड़ा चैराहा, इंदिरा नगर किरण कॉलेज चैराहा,जरैली कोठी,जिला अस्पताल, रोडवेज बस स्टॉप अशोक लाट,अवस्थी पुल के पास खुटला चैराहा, झंडा चैराहा, महेश्वरी देवी मंदिर के पास, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर अलाव जलाए जलवा ए जाने हेतु चिन्हित स्थानों का भी जायजा लिया।

यह भी पढ़ेंझाँसी भू-माफिया बन पार्षद पति कर रहा नगर निगम की जमीन पर कब्जा

निरीक्षण में उपस्थित उपजिलाधिकारी सदरध् ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सुधीर कुमार तहसीलदार सदर, अवधेश कुमार निगम सहित नगरपालिका निरीक्षक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0