अज्ञात महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप, हत्यारों ने इस वजह से कुचल दिया सिर

राजापुर थाना क्षेत्र के छीबो गांव के पास तालाब के पास महिला का शव मिला। महिला का सिर और चेहरा पत्थर से कूंचा...

अज्ञात महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप, हत्यारों ने इस वजह से कुचल दिया सिर

चित्रकूट राजापुर थाना क्षेत्र के छीबो गांव के पास तालाब के पास महिला का शव मिला। महिला का सिर और चेहरा पत्थर से कूंचा गया है। घटनास्थल के पास कारतूस भरा तमंचा मिला है। हालांकि शरीर पर गोली के निशान नहीं है। पहनावे से महिला मुस्लिम लग रही है।

यह भी पढ़ें - क्या बांदा अब ठंड का भी रिकॉर्ड बनाने वाले है, 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही शीतलहर ?

राजापुर थाना क्षेत्र के छीबों पेट्रोल पंप के आगे गोबरौल मोड़ के अगली तालाब के ठीक सामने रोड़ के बगल में अज्ञात महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर राजापुर पुलिस फील्ड यूनिट डॉग स्क्वायड टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और घटना स्थल पर छानबीन की। उधर मृतक युवती का शव देखकर ऐसा लगता है कि उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष हो सकती है। पहचान छिपाने के लिए सिर कुचल दिया गया है। सम्भावना जताई जा रही है कि महिला को मारकर यहां फेंका गया है। युवती के पहनावे से ऐसा लगता है कि मृतक मुस्लिम समुदाय से हो सकती है। 

यह भी पढ़ें - लापरवाही की हद हो गई, शव की आंख कुतर गए चूहे, मानव अधिकार आयोग ने मांगा जवाब

वहीं इस मामले पर घटना स्थल पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि एक अज्ञात युवती के शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दिया है। युवती की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया युवती की हत्या अन्यत्र कहीं करने के बाद यहां शव लाकर फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसके हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। युवती के शव के पास से जो तमंचा मिला है। उसकी जाँच की जा रही है युवती के शरीर पर गन इंजरी के निशान नहीं मिले हैं इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह सकते हैं। मौके पर शिव प्रकाश सोनकर क्षेत्राधिकारी राजापुर दीपेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष राजापुर मौजूद रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण की खुदाई में निकल रही है देवी-देवताओं की प्राचीन और आकर्षक मूर्तियां 

शव से लगभग 15-20 मीटर दूर पुलिस ने तमंचा बरामद किया है। आशंका है कि तमंचा हत्यारों का हो सकता है। तमंचे में गोली भी थी। हालांकि फायर नहीं हुआ है। घटनास्थल के पास छींबो गांव की लिंक रोड है। ऐसे में यहां मऊ, बरगढ़, राजापुर, पहाड़ी के अलावा फतेहपुर व कौशांबी की ओर से भी किसी वाहन से शव लाकर फेंकने की आशंका है। पुलिस कई स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है। पुलिस का दावा है कि शव एक दिन ही पुराना है। शनिवार की रात या रविवार को तड़के यहां फेंका गया है।

यह भी पढ़ें -  यूपी के इन जिलों में घने कोहरे ओर शीतलहर के साथ ही कोल्ड डे की चेतावनी 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0