चित्रकूट में गुप्त गोदावरी में मिली तीसरी गुफा, 25 फीट लम्बी है यह रहस्यमय गुफा

भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट स्थित एमपी क्षेत्र में गुप्त गोदावरी के समीप तीसरी गुफा नजर आने पर...

चित्रकूट में गुप्त गोदावरी में मिली तीसरी गुफा, 25 फीट लम्बी है यह रहस्यमय गुफा

भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट स्थित एमपी क्षेत्र में गुप्त गोदावरी के समीप तीसरी गुफा नजर आने पर प्रशासन छानबीन में जुट गया है। पार्क के बगल में मिली गुफा की लंबाई करीब 25 फीट व चौडाई डेढ़ मीटर बताई जा रही है। एसडीएम मझगवां पीएस त्रिपाठी ने कई अधिकारियों के साथ पहुंचकर गुफा का जायजा लिया है। अंधेरे की वजह से अधिकारी आधी दूरी तक ही पहुंचे है। 

यह भी पढ़ें - बांदा: कोरोना का खतरा टला नहीं, मिली कोविशील्ड की 14 हजार डोज

chitrakoot heritage place

पौराणिक काल से चित्रकूट धर्मनगरी खुद के ऐतिहासिक महत्च को संजोए हुए है। धर्मनगरी की प्राकृतिक पहाडियों की कंदराओ व गुफाओं में ही साधु-संत रहकर तपस्या में लीन है। जिनके दर्शन बेहद दुर्लभ होते है। धर्मनगरी के तमाम ऐसे रहस्य है। जो अब तक पहुंच से दूर है। ऐसे में गुफाओं की पुरोधा मप्र क्षेत्र की गुप्त गोदावरी के समीप तीसरी बड़ी गुफा के अचानक नजर आने पर मप्र प्रशासन छानबीन में जुट गया है।

यह भी पढ़ें - खुशखबरी : बांदा रेलवे स्टेशन में जल्द ही लगने वाली है लिफ्ट

पार्क के समीप मिली तीसरी गुफा को देखने के लिए मझगवां एसडीएम पीएस त्रिपाठी की अगुवाई में अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि गुफा की लंबाई लगभग 25 फिट व चौडाई डेढ मीटर है। अंधेरा होने के चलते उनकी टीम महज 12 फिट अंदर ही जा सकी। अब इस गुफा की जांच पडताल के लिए पुरातत्व विभाग की टीम बुलाई जाएगी। क्योकि पर्यटन क्षेत्र में यह गुफा भी महत्वपूर्ण हो सकती है। पुरातत्व विभाग की इस गुफा की जांच पडताल बाद रहस्य को उजागर करेगा। 

यह भी पढ़ें - 21000 स्कूली बच्चों ने मिलकर बनाई 12 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला, दिया यह संदेश


बता दें, इस गुफा से कुछ दूरी पर श्रीराम वनवास काल का गुप्त गोदावरी पौराणिक स्थल है। माना जाता है यहीं माता गोदावरी गुप्त रूप से भगवान राम के दर्शन के लिए प्रकट हुई थीं। चित्रकूट के बाहरी इलाके में स्थित गुप्त गोदावरी के गुफा मंदिर में दो पर्वतीय गुफाएं हैं। इन गुफाओं में घुटने तक पानी रहता है। माना जाता है कि यह पानी भूमिगत गोदावरी नदी से जुड़ा है। माना जाता है कि भगवान राम और लक्ष्मण वनवास के दौरान कुछ समय के लिए यहां रुके थे। उस समय, भगवान राम से मिलने के लिए कई देवताओं सहित माता गोदावरी गुप्त रूप से इन गुफाओं में उनके दर्शन करने आई थीं।

यह भी पढ़ेंसमलैंगिक प्यार की दर्दभरी दास्तानः लड़की ने जेंडर बदलवाया, लेकिन प्रेमिका वेवफा निकली

इस गुफा के दो साल पहले एक रहस्यमयी गुफा मिली थी। यह स्थान प्रख्यात तीर्थ स्थान गुप्त गोदावरी से करीब एक किलोमीटर की दूरी​ स्थित है। सड़क निर्माण के दौरान पत्थर हटाने पर यह गुफा मिली थी। मध्य प्रदेश के चित्रकूट के नायब तहसीलदार ने गुफा का निरीक्षण कर द्वार बंद करा दिया है। इसकी जानकारी पुरातत्व विभाग को भेजी गई थी।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
3
funny
1
angry
2
sad
1
wow
2