केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 3,500 करोड़ की इन परियोजनाओं की कुछ देर में देंगे सौगात

महोबा केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को...

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 3,500 करोड़ की इन परियोजनाओं की कुछ देर में देंगे सौगात

महोबा केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आज सोमवार को कैमाहा से कबरई तक फोरलेन का कुछ देर बाद शिलान्यास होगा। केंद्रीय मंत्री बुंदेलखंड को कई परियोजनाओं की सौगात देगें। इसमें महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा आदि जिलों में सड़कों से संबंधित होने वाले काम शामिल हैं। इस दौरान 3,500 करोड़ से अधिक के निवेश से नौ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंबांदा: 24 घंटे के अंदर एक और बुज़ुर्ग की इस वजह से कर दी गई गला दबाकर हत्या

कानपुर-सागर फोरलेन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। एनएचएआई के अफसरों ने जिले में डेरा जमा लिया है। हालांकि, कानपुर-सागर फोरलेन पर वाहनों के साथ फर्राटा भरने के लिए जिले वासियों को तीन साल का इंतजार करना होगा। एनएचएआई ने कानपुर-सागर फोरलेन का काम पूरा होने की डेटलाइन वर्ष 2026 निर्धारित की है। सागर से लेकर कानपुर तक फोरलेन निर्माण के साथ ही यहां विभिन्न स्थानों पर छह लेन के हिसाब से पुल बनाए जाने है। ताकि भविष्य में यह फोरलेन को छह लेन में तब्दील किया जाए तो किसी भी प्रकार की दिक्कतें न हों।

यह भी पढ़ें- पिता की संपत्ति हड़पने को बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, आप भी सुनकर कांप जाएंगे

केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री सोमवार की शाम चार बजे शहर के मोदी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। उनका यहां शाम 5.30 बजे तक का कार्यक्रम निर्धारित है। यहां सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण के साथ जनसभा भी होगी। कार्यक्रम को लेकर विशाल पंडाल की व्यवस्था की गई है। यहां लोगों के बैठने के लिए करीब 12 हजार कुर्सियां डाली गई है। महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट, बांदा समेत विभिन्न जिलों से लोगों को लाने के लिए 400 बसों की व्यवस्था की गई है। यहां करीब डेढ़ हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहनों के आने की उम्मीद है।


यहां से होकर गुजरेगा फोरलेन
कानपुर-सागर फोरलेन महोबा शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए कई मायने में बेहतर साबित होगा। शहर से गुजरे कानपुर-सागर नेशनल हाईवे के किनारे आबादी बढ़ गई है। सड़क पर लोड ज्यादा रहता है। ऐसे में आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। एनएचएआई ने प्रस्तावित फोरलेन का जो नक्शा तैयार किया है उसके अनुसार फोरलेन शहर के बाहर से निकलेगा। इसे लिंक रोड के तौर पर भी जाना जाएगा। शहर की सीमा के निकट स्थित कई गांवों से होकर यह फोरलेन गुजरेगा। महोबा जिले में कैमाहा, श्रीनगर, सिजहरी, चांदो, नथुपुरा, बिलवई, किड़ारी, बरीपुरा, बघवा, किड़ारी, मोचीपुरा व तेलीपहाड़ी से होकर यह फोरलेन गुजरेगा।

यह भी पढ़ेंमहोबा के कैमाहा से कबरई तक 46 किमी बनेगा फोरलेन, गडकरी इस दिन करेंगे शिलान्यास

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0