पंचायत चुनाव को विधानसभा के सेमीफाइनल के रूप में लड़ेंगेःआप

आम आदमी पार्टी आगामी पंचायत चुनाव को 2022 के विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में लड़ेगी यह बात पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इरफान लतीफ ने पत्रकारों बातचीत के दौरान कहीं।

पंचायत चुनाव को विधानसभा के सेमीफाइनल के रूप में लड़ेंगेःआप


आम आदमी पार्टी आगामी पंचायत चुनाव को 2022 के विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में लड़ेगी। यह बात पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इरफान लतीफ ने पत्रकारों बातचीत के दौरान कहीं।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को 2022 तक तैयार करने की कवायद तेज
 उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में मोरम और गिट्टी का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर होता है, यहां भ्रष्टाचार भी चरम पर है। यहां पर आने वाले अधिकारी भी लूट खसोट में जुट जाते हैं।प्रदेश में नेता पुलिस और अपराधियों के गठजोड़ से सरकार चल रही है। अपराध चरम पर हैं,इन पर अंकुश लगाने में सरकार नाकाम साबित हो रही है।उन्होंने केजरीवाल सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने स्वास्थ्य शिक्षा के में विश्व स्तरीय मुकाम हासिल किया है।

यह भी पढ़ें - मुलायम सिंह यादव मेडिकल काॅलेज का नाम बदला, अब हुआ ये नाम
वही महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार में प्रदेश में प्रत्येक घंटे महिलाओं के साथ एक अपराध हो रहा है। प्रदेश की बेटियां सुरक्षित नहीं है,हाथरस में दलित लड़की के साथ हुई घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।महिला आयोग का कहीं अता पता नहीं है,प्रदेश का दलित समाज खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। गाजियाबाद में बड़ी संख्या में दलित परिवारों ने धर्म परिवर्तन कर बौद्ध धर्म अपना लिया है।

यह भी पढ़ें - उप्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे महिलाओं के कदम, दोगुनी कर रहीं आमदनी
इसी दौरान छात्र संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष बंसराज दुबे ने कहा कि 2014 में मोदी जी ने युवाओं के प्रत्येक वर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था अब पढ़े-लिखे नौजवानों को पकोड़े तलने और पंचर की दुकान खोलने की सलाह दे रहे है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तहसील व ब्लाक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रमन सिंह आजाद जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, सचिव अवधेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नीरज कछवाह , रामनरेश यादव अनुराग, फिरोज ,पुष्पेंद्र सिंह चुनाले इत्यादि पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0