बांदाः इस बार निकाय चुनाव में कहां बढे कितने नए मतदाता, जानिये

नगर निकाय क्षेत्रों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। पुुनरीक्षण अभियान के दौरान नगर निकाय क्षेत्रों

बांदाः इस बार निकाय चुनाव में कहां बढे कितने नए मतदाता, जानिये

 नगर निकाय क्षेत्रों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। पुुनरीक्षण अभियान के दौरान नगर निकाय क्षेत्रों में 4282 वोटरों का इजाफा हुआ है। इसी के साथ ही निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। दावेदार अपने-अपने निकाय क्षेत्र के वोटरों की सूची प्राप्त करने की जुगत में लग गए हैं, जिससे हार जीत की गणित लगाई जा सके।

यह भी पढ़े - बुंदेलखंड में फिर बढ़ रहा है कोरोना, इस जिले में 1 दिन में मिले 14 मरीज

अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में पिछले वर्ष नगर निकायों में दो लाख 50 हजार 909 मतदाता थे। इस बार दो नगर पालिका और छह नगर पंचायतों की सरकार बनाने में 2.53 हजार मतदाता अहम भूमिका निभाएंगे। नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन विभाग ने मार्च माह में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया। बीएलओ और सुपरवाइजरों ने घर-घर जाकर मतदाताओं की जांच की। छूटे मतदाताओं को जोड़ा और स्थायी रूप से बाहर रहने वाले तथा फर्जी मतदाताओं के नाम काटे गए। 

यह भी पढ़े - पत्रकारों के संघर्ष में चाहे मेरी जान चली जाए पर पीछे नहीं हटूंगा: डॉ बुद्धि प्रकाश अग्निहोत्री

एक अप्रैल को निर्वाचन विभाग ने अंतिम मतदाता सूची जारी की है। इसके मुताबिक बांदा और अतर्रा नगर पालिका सहित छह नगर पंचायतों में कुल 4282 मतदाता बढ़ गए हैं। अतर्रा में 753 मतदाता बढ़े हैं। अब यहां 37677 मतदाता हो गए हैं। 21 मतदाताओ के सशोधन किए गए हैं। बांदा नगर पालिका में पहले 137567 मतदाता थे। अभियान के बाद यहां 1392287 मतदाता हो गए हैं। 161 लोगों के नाम सूची से हटाए गए हैं। 

यह भी पढ़े - झांसी रेल मंडल में ये परियोजनाएं हो गई पूरी, पीएम से उद्घाटन कराने की तैयारी

मटौंध नगर पंचायत में पहले 9227 मतदाता थे, जो बढ़कर 8875 हो गए हैं। यहां 991 मतदाता सूची से हटाए गए हैं। जबकि 991 वोटरों के नाम हटाए हैं। तिंदवारी नगर पंचायत में 10233 मतदाता पूर्व में थे। यहां बढ़कर 10344 हो गए हैं। बबेरू नगर पंचायत में 25615 मतदाता पूर्व में थे। अब यहां 25808 मतदाता हैं। यहां 42 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं व दस के नाम संशोधित हुए हैं। नगर पंचायत नरैनी पहले 14569 मतदाता थे, जो अब बढ़कर 14843 हो गए हैं। यहां 89 नाम सूची से हटाए गए हैं।  इसी तरह नगर पंचायत ओरन में 6015 मतदाता पूर्व में थे, जो बढ़कर 6010 हो गए हैं। यहां 45 नाम हटाए गए हैं। वहीं नगर पंचायत बिसंडा में 10738 मतदाताओं में 226 नाम बढ़े हैं। अब यहां 10926 वोटर हैं। 38 के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।

यह भी पढ़ेयहां के रेलवे यार्ड में खड़े आर्मी कोच में दो महिलाओं से दुष्कर्म

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0