अभिनव प्रयोगःनालों में बहकर जाने वाले कचरे को एक स्थान इस तरह रोक लिया जायेगा 

नालों में लगी जाली से नालों में बहकर जाने वाले कचरे को एक स्थान पर रोक लिया जायेगा और उसी स्थान पर निकाल लिया जायेगा जिससे एक...

अभिनव प्रयोगःनालों में बहकर जाने वाले कचरे को एक स्थान इस तरह रोक लिया जायेगा 

बांदा,

नालों में लगी जाली से नालों में बहकर जाने वाले कचरे को एक स्थान पर रोक लिया जायेगा और उसी स्थान पर निकाल लिया जायेगा जिससे एक तो नाले में बहने वाले कचरो को अलग -अलग स्थान पर निकालने में लगने वाले समय एवं व्यय कम होगा। साथ ही नाला जाम एवं जल भराव से उत्पन्न होने वाली संक्रामक बीमारियों में भी कमी आयेगी तथा केन नदी का जल भी स्वच्छ होगा। 

यह भी पढ़ें-  व्यवसायिक केन्द्र के संचालकों की डीएम ने ली क्लास,दिये ये निर्देश

यह अभिनव प्रयोग जिला प्रशासन बांदा के निर्देशन में नगर पालिका परिषद बांदा सहित जनपद के सभी नगरीय निकायों में 30मई 2023 से 1 जून 2023 तक नाली जाली स्वच्छता अभियान रोस्टर अनुसार चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में वार्ड नं. 8 सिविल लाइन में नाली जाली स्वच्छता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रही जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा नगरीय निकायों में नालों में लगायी गयी जाली की माध्यम से जल निकासी को स्वच्छ एवं निर्वाध बनाने के अभिनव प्रयोग पर प्रकाश डालते हुये अवगत कराया कि नाली जाली स्वच्छता अभियान नगर पालिका परिषद बांदा के साथ-साथ जनपद के सभी 8 निकायों में चलाया जा रहा है। जिससे नालों में लगी जाली से नालों में बहकर जाने वाले कचरे को एक स्थान पर रोक लिया जायेगा। उमाकान्त त्रिपाठी अपर जिलाधिकारी प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय बांदा द्वारा नगरवासियों से नालों में कचरा न डालने एवं नगरीय निकायों द्वारा किये जा रहे अभिनव प्रयोग को सफल बनाने में सहयोगी बनने की अपेक्षा की है। गोष्ठी में वार्ड के सभ्रान्त नागरिको द्वारा जिला प्रशासन को जन समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता बासू द्वारा नगर वासियो को आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द आपकी सभी समस्याओं का ससमय निस्तारण करा दिया जायेगा। इसी क्रम में अधिशाषी अधिकारी बांदा द्वारा बताया गया कि आज नगर के 10 क्रमशः मर्दननाका पश्चिम, कटरा पश्चिम, क्योटरा दक्षिण स्वराज कालोनी, मढ़ियानाका झील का पुरवा, खुटला, छाबी तालाब, शान्ती नगर एवं सेदू तलैया में वार्ड सभासद की अध्यक्षता में स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

यह भी पढ़ेंखुशखबरीःअब बुंदेलखंड के युवाओं का, पायलट बनने का सपना होगा साकार 

कार्यक्रम का संचालन मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक संजीव कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में  अमिताभ यादव अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बुद्धि प्रकाश अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद बांदा, अभिषेक खरे डी.पी.एम. एस.बी.एम. नगरीय हेमन्त प्रसाद खाद्य एवं सफाई निरीक्षक सहित नवनिर्वाचित वार्ड सभासद संतोष राजपूत, योगेश कुमार, श्रीमती शोभा देवी, मनीष रैकवार एवं नागरिक व नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें- इस युगल की शादी में लगा दी गई बंदिशे, फिर भी अमर हो गई लव स्टोरी


 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0