मोदी ने नौ सालों में वंचित-शोषितों को मुख्यधारा से जोड़ा : विनोद चावड़ा

देश में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जालौन के मुख्यालय उरई की जेडीसी बैंक में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि गुजरात के सांसद..

मोदी ने नौ सालों में वंचित-शोषितों को मुख्यधारा से जोड़ा : विनोद चावड़ा

गुजरात के सांसद व प्रदेश महामंत्री विनोद चावड़ा ने प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

- देश विकास के पथ की ओर अग्रसर, महिलाओं से लेकर युवा हो रहे सशक्त 

जालौन, देश में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जालौन के मुख्यालय उरई की जेडीसी बैंक में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि गुजरात के सांसद व प्रदेश महामंत्री विनोद चावड़ा पहुंचे। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद भानु प्रताप वर्मा ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि विनोद चावड़ा ने पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश की कमान संभालने के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। विगत नौ वर्षों में देश के प्रधानमंत्री ने लालकिला की प्राचीर से जनता से जो वादे किए थे, उन वादों को उन्होंने निभाया है। गरीब, नौजवान, महिलाओं, युवाओं के लिए जो भी योजना संचालित की जा रही है उनका लाभ हर व्यक्ति तक पहुंच रहा है। आज देश में महिलाओं से लेकर युवा तक सशक्त हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में बना रहा कीर्तिमान

गुजरात के प्रदेश महामंत्री विनोद चावड़ा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश नए आयामों को गति दे रहा है। अब भारत में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में देश का कीर्तिमान स्थापित हो रहा है। विगत नौ वर्षों में सरकार ने वंचित-शोषित वर्ग के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है।

यह भी पढ़ें-  इस युगल की शादी में लगा दी गई बंदिशे, फिर भी अमर हो गई लव स्टोरी

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और आतंकवाद का खात्मा हुआ है। इन नौ वर्षों में किसान समृद्ध हुए हैं। गरीबों के जीवन में सुधार हुआ है और महिलाओं का उत्थान हुआ है। पहले अखबारों की सुर्खियों में बम ब्लास्ट हैडलाइन बना करती थीं, अब सुख-समृद्धि की खबरें आती हैं। जनधन योजना के सहारे देश के 48 करोड़ लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने का काम किया गया है। तीन करोड़ से अधिक लोगों को घर देने का काम किया गया है।



बुंदेलखंड का हुआ विकास : भानु प्रताप वर्मा

केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद भानु प्रताप वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में माफियाओं की कमर तोड़ने का काम किया है। वहीं जो बुंदेलखंड पिछड़ा माना जाता था अब किसान सम्मान निधि और जल जीवन मिशन शक्ति से जोड़कर बुंदेलखंड का विकास हो रहा है। सरकार ने बुंदेलखंड को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सौगात दी, जिससे अब यहां पर युवाओं के लिए रोजगार के नए-नए साधन जन्म ले रहे हैं। जालौन गरौठा लोकसभा क्षेत्र में 135 करोड़ की लागत से टेक्निकल सेंटर खोला जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बांदा फतेहपुर मार्ग पर कार पलटी, महिला जज पति समेत घायल

यहां पर युवा ट्रेनिंग लेकर आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करेंगे। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देशभर के 11 करोड़ किसानों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। मुद्रा योजना से लोगों को जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। सरकार की नीति सबका साथ सबका विकास है और प्रधानमंत्री ने देश की जनता को एक सूत्र में पिरोया है।

इस दौरान भाजपा जिला इकाई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें- बांदाः अपह्त किशोरी का इस शहर में किराए के मकान पर 14 दिन तक हुआ दुष्कर्म

हिस

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0