सपा प्रमुख अखिलेश यादव, दीपनारायण सिंह यादव की जिस कोठी में परिजनों से मिले थे, वह कोठी कुर्क 

कुख्यात लेखराज सिंह को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश करने के मामले में समाजवादी पार्टी के गरौठा के पूर्व विधायक...

सपा प्रमुख अखिलेश यादव, दीपनारायण सिंह यादव की जिस कोठी में परिजनों से मिले थे, वह कोठी कुर्क 

झांसी,

कुख्यात लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश करने के मामले में समाजवादी पार्टी के गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव पिछले 3 महीनों से जेल में बंद है। मंगलवार को प्रशासन ने उनकी आरटीओ ऑफिस के पास स्थित कोठी को कुर्क कर लिया। कई थानों की पुलिस के साथ पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने 2 करोड़ 33 लाख रुपए कीमत की उनकी कोठी को सील कर दिया। 

यह भी पढ़ें - बांदा के इन 6 जांबाज खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो चौंपियनशिप में भारत को दिलाया 2 गोल्ड व 4 सिल्वर मेडल 

समाजवादी पार्टी के पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। मंगलवार को प्रशासन ने गैंगेस्टर एक्ट के मामले में दीपनारायण सिंह यादव की कोठी को कुर्क कर दिया। इसकी कीमत दो अरब 37 करोड़ आंकी गई है। इस कार्रवाई से सपा नेताओं में हड़कंप मच गया है। मंगलवार को झांसी प्रशासन और पुलिस फोर्स संयुक्त रुप से पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव की शिवाजी नगर में स्थित कोठी पर पहुंचे। जहां उन्होंने कार्रवाई करते हुए कोठी को कुर्क करते हुए सीज किया। कुर्क करने से पहले प्रशासन ने कोठी को चेक किया कि कहीं कोई अंदर तो नहीं है। इसके बाद सीज किया। इसके अलावा अन्य सम्पति में उनकी गाड़ियां भी शामिल हैं। इसके अलावा मून सिटी में उस सम्पति को भी कुर्क किया जा रहा है जो बिक्रय नहीं हुई और वह दीपनारायण सिंह के नाम है।

यह भी पढ़ें - कटनी में संध्या मारावी इस मजबूरी मे बनी कुली नंबर 36, आइये जानते हैं बजह


बताते चलें कि जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार ने गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई के बाद पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की करगुंवा जी, भगवंतपुरा व वनगुंवा में एक अरब 30 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे। एसएसपी राजेश एस के प्रस्ताव पर जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी किए थे। इस आदेश के बाद तहसीलदार, एसपी सिटी व सीओ सिटी के नेतृत्व में राजस्व विभाग व पुलिस बल की मौजूदगी में संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की गई थी। टीम ने करगुंवा में दो एकड़ के प्लाट, भगवंतपुरा के पास आवासीय प्लाट व वनगुंवा में प्लाट सीज किया था। इसकी कीमत एक.30 अरब रुपये हैं। 

यह भी पढ़ें - तीसरे दिन भी सर्दी का सितम, स्कूल कॉलेज 7 जनवरी तक बंद


सपा के प्रमुख अखिलेश यादव कुछ दिनों पहले जेल में निरुद्ध सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव से मिलने आए थे। जेल से मुलाकात करने के बाद वह कोठी पर भी गए थे। कोठी पर दीपनारायण सिंह यादव के परिजनों से मुलाकात की थी। इसके बाद सपा के प्रमुख अखिलेश यादव, सपा नेता सीताराम कुशवाहा, सपा के महानगर अध्यक्ष तनवीर खान और महिला नेता के घर गए थे। चर्चा यह है कि सपा के प्रमुख अखिलेश यादव के दीपनारायण सिंह यादव की कोठी पर गए थे। इसलिए जानबूझकर उक्त कोठी को सील किया गया है।

यह भी पढ़ेंगरीबों को राशन वितरण करने वाले कोटेदार कर्ज में डूबे, नहीं है कोई सुनने वाला

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0