राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस की प्रतियोगिता में विजेताओं का किया गया सम्मान,मेधावी भी हुए सम्मानित

सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर सेंट जेवियर हाई स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन भी किया...

राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस की प्रतियोगिता में विजेताओं का किया गया सम्मान,मेधावी भी हुए सम्मानित

बांदा, सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर सेंट जेवियर हाई स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। जिसमें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट में गुप्त गोदावरी में मिली तीसरी गुफा, 25 फीट लम्बी है यह रहस्यमय गुफा

 

सेंट जेवियर हाई स्कूल में बोस की सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई एवं एक प्रतिमा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कॉंग्रेस के प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता के विजेता सेन्ट जेवियर्स हाई स्कूल के महक सिंह चौहान एवं रिभुक्श सिंह गौतम को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही साथ इनके आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दी। 

यह भी पढ़ें स्वीडन की कंपनी झांसी के डिफेंस कोरिडोर में बनाएंगी तोप और मिसाइलें, सरकार से कंपनी का हुआ करार 

श्री सिंह ने विजेता छात्र-छात्राओं के मेन्टर श्रीमती अर्पणा गुप्ता की भी प्रशंशा की। इस अवसर पर विद्यावती निगम मेमोरियल स्कूल के जिला स्तर के विजेता बच्चे प्रकाश सविता, सुमांशी गर्ग, कार्तिक द्विवेदी एवं मान्या यादव को भी प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इनके अतिरिक्त सेन्ट जेवियर्स हाई स्कूल के ही कार्तिकेय प्रताप सिंह को ताईक्वान्दो के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त करने को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें लखनऊ सहित यूपी के इन शहरों में महसूस हुए भूकंप के झटके, हिली धरती

कार्यक्रम के शुभारम्भ में विद्यालय के निर्देशक  नवल किशोर चौधरी ने मुख्य अतिथि  विनोद कुमार सिंह को पुष्पगुछ देकर सम्मानित किया एवं अपने सम्बोधन में उपस्थित छात्र-छात्राओं के विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपने प्रतिभा को बहुमुखी बनाने पर जोर दिया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने भी बच्चों को सम्बोधित किया एवं उन्हे पढ़ाई के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेकर अपने व्यक्तित्व के विकास हेतु प्रेरित किया। श्री सिंह ने कहा की आज कुछ बच्चे पुरस्कृत किए जा रहे है, परन्तु चाहते है कि एक दिन हर बच्चा किसी न किसी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए पुरस्कार प्राप्त करे एवं अपने जिले का नाम रोशन करें।अंत में प्रधानाचार्या मीना सिंह ने सबका धन्यवाद किया। 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0