तोपें चित्रकूट में बनेंगी और यह जिला दुश्मन के दांत खट्टे करेगा : सीएम योगी 

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे सीएम ने डिफेंस कॉरीडोर का जिक्र करते हुए कहा कि तोपें चित्रकूट में बनेंगी प्रभु श्रीराम और..

तोपें चित्रकूट में बनेंगी और यह जिला दुश्मन के दांत खट्टे करेगा : सीएम योगी 

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे। सीएम ने डिफेंस कॉरीडोर का जिक्र करते हुए कहा कि तोपें चित्रकूट में बनेंगी। प्रभु श्रीराम और गोस्वामी तुलसीदास की तपोस्थली के साथ ये जिला दुश्मन के दांत खट्टे करेगा।

यह भी पढ़ें - सपा को हराने के लिए भाजपा का सहयोग कर सकती है बसपा

सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के रामायणकालीन अति प्राचीन परंपरा के वाहक दो ऋषियों की जयंती है। पहले वाल्मीकि जी जिन्होंने भगवान राम से साक्षात्कार कराया है। प्रधानमंत्री मोदी को आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना देने वाले राष्ट्रऋषि नानाजी की जयंती है।सीएम बोले मैं दोनों को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि अर्से से यहां आना चाहता था। हजारों साल पहले भगवान राम प्रयाग आए। वहां से वाल्मीकि जी से मिलकर चित्रकूट गए थे। जो कि हजारों वर्षों की विरासत को समेटे रामायणकाल का स्मरण कराता है।

Yogi Adityanath in Chitrakoot | CM Yogi | Chitrakoot

यह भी पढ़ें - स्वास्थ्य सेवाएं देने में चित्रकूटधाम मंडल प्रदेश में टाॅप-5 पर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि हमारे पूज्य हैं। उन्होंने ही हम सबका राम से साक्षात्कार कराया। वाल्मीकि रामायण लौकिक भाषा का महाकाव्य है। इसीलिए वो आदिकवि कहलाए। दुनिया में राम को पहुंचाने का श्रेय महर्षि वाल्मीकि जी को जाता है। यतो धमर्रू ततो जयरू इसलिए धर्म के संरक्षण में जुटें।  आधुनिक वाल्मीकि तुलसी जी ने राजपुर में जन्म लेकर रामचरित मानस दिया। एक समय था जब धर्म जागरण करना गुनाह माना जाता था और अब गांव गांव में रामलीला मंचन हो रहा।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट के बाल्मीकि आश्रम को लगेंगे विकास के पंख

चित्रकूट का दर्शन करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। प्रभु श्रीराम का चित्रकूट आज नए कदम बढ़ा रहा है। यही तो रामराज्य है, जहां किसी प्रकार की कोई भेदभाव नहीं है। सीएम ने कहा कि लालापुर और राजापुर को जोड़कर पर्यटन का नया स्वरूप विकसित करेंगे।

लोग सनातन धर्म पर सवाल खड़े करते हैं। सनातन धर्म के मूल्यों को हजारों वर्ष से साधना बनाने वाले वाले वाल्मीकि जी की अखंड रामायण का पाठ कराने का मौका मिला। प्रदेश के हर देव मंदिर में ये पाठ शुरू हो रहा है। आज तो ऐसा समय है कि हर क्षेत्र में बदलाव दिखने लगा है। प्रभु श्रीराम का चित्रकूट आज नए कदम बढ़ा रहा है। यही तो रामराज्य है, जहां किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं है।

Yogi Adityanath in Chitrakoot | CM Yogi | Chitrakoot

यह भी पढ़ें - प्रदेश के 29 जिलों में चलेगा दस दिवसीय टीबी रोगी खोज अभियान

सीएम योगी केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि ये साल हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस वर्ष प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ हमें प्रत्येक घर तक पहुंचाना है। आज 500 साल के अंतराल के बाद अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया गया है।

यदि कोरोना न होता तो हर गांव से एक व्यक्ति अयोध्या जरूर जाता। हमारा लक्ष्य है कि कोरोना खत्म होने पर हर गांव से लोगों को कारसेवा कराएंगे। हमने जनता को बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे दिया और बस अब कुछ ही दिन में बांदा और चित्रकूट घर-घर तक पीने योग्य जल पहुंचाएंगे। सीएम ने डिफेंस कॉरीडोर का जिक्र करते हुए कहा कि तोपें चित्रकूट में बनेंगी। प्रभु श्रीराम और गोस्वामी तुलसीदास की तपस्थली के साथ ये जिला दुश्मन के दांत खट्टे करेगा।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, लीजिये पूरी जानकारी

हेलीपैड पर राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके पटेल, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, मानिकपुर विधायक आनन्द शुक्ला आदि ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री हेलीपैड से सीधे कार के जरिए असावर मंदिर पहुंचे।

मंदिर में उन्होंने मां असावरी माता के दर्शन कर पूजा की। वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास महाराज ने उनकी अगवानी की। असावरी माता व महर्षि वाल्मीकि की पूजा करने के बाद सीएम योगी पर्वत की शिखर में वाल्मीकि आश्रम पहुंचे। यहीं पर उन्होंने अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया। इसके बाद कुछ देर उन्होंने संतों के साथ बैठकर चर्चा भी की।

ग्रामीण क्षेत्राों को स्वावलंबी बनाकर सच करेंगे नानाजी का सपना

लालापुर और राजापुर को जोड़कर पर्यटन का नया स्वरूप विकसित करेंगे। बुंदेलखंड में चित्रकूट वायुसेवा से जुड़ेगा। पहाड़ी पर हवाई अड्डा पर उतरने का सौंदर्य होगा। ग्रामीण क्षेत्र को स्वावलंबन की दिशा में बढ़ाएंगे। नानाजी के सपने को साकार करना है। उन्होंने आधुनिक भारत मे ग्रामीण स्वावलंबन का सपना देखा था। उसके हम सभी एक साथ जुटेंगे। अपने संबोधन को समाप्त करते वे बोले कि आज शरद पूर्णिमा है।

आप सभी अपने जीवन को धन्य करें। इस दौरान उन्होंने रामायण पर शोध की कार्ययोजना बने व तुलसी जन्मस्थली के विकास पर फोकस किया।

सबसे ज्यादा बार चित्रकूट आने वाले मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ अपने कार्यकाल के दौरान सबसे ज्यादा बार चित्रकूट आने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। वह यहां सातवीं बार आए हैं। इससे पहले तीन बार मुख्यमंत्री रात में रुक कर कामदगिरि परिक्रमा भी लगा चुके हैं। बाकी योजनाओं के लोकार्पण समेत दूसरे कार्यक्रमो में वह आए।

 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0