कानपुर में तापमान 44 डिग्री पार, हीट वेब लोगों को करेगी परेशान

उत्तर प्रदेश में सूरज अब इस कदर तप रहा है कि सुबह 10 बजे के बाद लोग घरों से निकलने में कतराने लगे...

कानपुर में तापमान 44 डिग्री पार, हीट वेब लोगों को करेगी परेशान

कानपुर। उत्तर प्रदेश में सूरज अब इस कदर तप रहा है कि सुबह 10 बजे के बाद लोग घरों से निकलने में कतराने लगे। इसके साथ ही पछुआ हवाओं के चलने से राजस्थान की ओर से गर्म हवाएं मैदानी इलाकों को बराबर गर्म कर रही हैं। इससे तापमान अधिकतम और न्यूनतम सामान्य से अधिक जा पहुंचा। कानपुर में तो तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि अभी तीन दिन तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और हीट वेब लोगों को परेशान करेगी।

यह भी पढ़े : पाकिस्तान ने अगर गलती की तो गिरेगा बुंदेलखंडी गोला : अमित शाह

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने शनिवार को बताया कि कोमोरिन क्षेत्र और निकटवर्ती दक्षिण तमिलनाडु तट पर समुद्र तल से 1.5 से 4.5 किलोमीटर ऊपर एक परिसंचरण बना हुआ है।

कोमोरिन क्षेत्र और इससे सटे दक्षिण तमिलनाडु तट पर चक्रवाती परिसंचरण से लक्षद्वीप तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। पूर्वी राजस्थान के मध्य भागों और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिणी बांग्लादेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।पूर्वोत्तर असम और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

यह भी पढ़े : लोस चुनाव : हमीरपुर में हैट्रिक लगाकर मन्नू लाल की बराबरी कर पाएंगे पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल!

दक्षिण-पश्चिम मानसून के 19 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ने की उम्मीद है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू-कश्मीर पर है।

ऐसे में उत्तर प्रदेश का मौसम बराबर बदल रहा है और तापमान के बढ़ने से हीट वेब की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा राजस्थान के थार मरुस्थल की गर्म हवाओं के साथ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी भी आ रही है। इससे तपिश बढ़ गई है और लोगों को तापमान से दो-तीन डिग्री अधिक गर्मी लग रही है।

यह भी पढ़े : हमीरपुर-महोबा संसदीय सीट पर कांग्रेस के रिकार्ड को तोड़ सकती है भाजपा

उन्होंने बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 44.8 और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 42 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 14 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति 5.4 किमी प्रति घंटा रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं किन्तु वर्षा की कोई संभावना नहीं है। दिन के तापमान में सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने के आसार हैं।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0