उप्र में तीन दिन बारिश की संभावना, फसलों की सिंचाई न करें किसान

उत्तर प्रदेश में दो दिनों से खिल रही तेज धूप ने दिन की सर्दी को कम कर दिया है...

उप्र में तीन दिन बारिश की संभावना, फसलों की सिंचाई न करें किसान
सांकेतिक फ़ोटो - सोशल मीडिया

तेज धूप से बढ़ रहा तापमान, सुबह और शाम बनी रहेगी सर्दी

कानपुर। उत्तर प्रदेश में दो दिनों से खिल रही तेज धूप ने दिन की सर्दी को कम कर दिया है, लेकिन रविवार से एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। इसके पीछे पश्चिमी हिमालय पर सक्रिय होने जा रहा पश्चिमी विक्षोभ कारण बताया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि 19 से लेकर 21 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं व गरज चमक के साथ ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है। ऐसे में किसान भाई इन दिनों फसलों की सिंचाई न करें।

यह भी पढ़े : तो मध्यप्रदेश में 40 लाख साल पहले विकसित हो चुकी थी मानव सभ्यता !

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने शनिवार को बताया कि उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से छत्तीसगढ़ के मध्य भागों तक एक ट्रफ रेखा उत्तरी तेलंगाना और दक्षिणी विदर्भ से होकर गुजर रही है। मध्य असम और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ आज 17 फरवरी की रात पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचेगा। इससे हवाओं की गति बढ़ जाएगी और रविवार को तेज धूप भी बनी रहेगी, लेकिन सुबह शाम की सर्दी कम नहीं होगी। इसके बाद जो नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा उसका असर पूरे उत्तर प्रदेश में पड़ेगा। 19 से लेकर 21 फरवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जनपदों में स्थानीय स्तर पर बारिश की संभावना है। ऐसे में किसानों को सलाह दी जाती है फसलों में फिलहाल सिंचाई न करें जिससे बेहर फसल उत्पादन हो सके।

यह भी पढ़े : मप्र: प्रदेश के 11 जिलों में छाया कोहरा, नमी की वजह से बूंदाबांदी की संभावना

बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 90 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 38 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति 2.2 किमी प्रति घंटा रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कानपुर में अगले पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण 20 व 21 फरवरी के मध्य स्थानीय स्तर पर तेज हवाओं, गरज-चमक एवं ओलावृष्टि साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0