मप्र : बर्फीली हवाओं की चपेट में प्रदेश, कई शहरों में कोल्ड डे के हालात

पहाड़ों में बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। बर्फीली हवाएं आने से प्रदेश के कई शहरों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति है...

मप्र : बर्फीली हवाओं की चपेट में प्रदेश, कई शहरों में कोल्ड डे के हालात

भोपाल। पहाड़ों में बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। बर्फीली हवाएं आने से प्रदेश के कई शहरों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति है। गुरुवार को खजुराहो और ग्वालियर में कोल्ड-डे रहा। दोनों ही शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री से कम रहा। पिछले दो दिन से ऐसा ही मौसम है। शुक्रवार को भी प्रदेश में ठंड का असर रहेगा। वहीं, 20 जनवरी के बाद रात में भी कड़ाके की ठं पड़ेगी।

यह भी पढ़े : प्राण-प्रतिष्ठा : प्रवेशिका पर बने क्यू.आर. कोड के मिलान के बाद ही अतिथियों को मिलेगा प्रवेश

उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। गुरुवार को खजुराहो प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री रहा। नौगांव, टीकमगढ़ सतना और सीधी में अधिकतम टेम्प्रेचर 20 डिग्री से कम रहा। बालाघाट जिले के मलाजखंड में हल्की बारिश भी हुई। 15 डिग्री से कम तापमान रहने से खजुराहो और ग्वालियर में कोल्ड-डे रहा। गुरुवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री, इंदौर में 24.5 डिग्री, जबलपुर में 22.2 डिग्री और उज्जैन में 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान खरगोन में 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। रतलाम और खंडवा में भी तापमान 26 डिग्री से अधिक रहा।

यह भी पढ़े : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर डीआईजी- एसपी ने एमपी बॉर्डर में चेकिंग की

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन का कहना है कि अगले 2 से 3 तक दिन तक तापमान कम रहेगा। उत्तरी भारत से आने वाली हवाएं तेज गति से आ रही है। इस वजह से कई शहरों में कोल्ड-डे का अलर्ट भी है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में इसकी संभावनाएं अधिक हैं।

यह भी पढ़े : कलेक्ट्रेट चौराहे से मवई चौराहा तक सडक चौड़ीकरण कार्य का शुभारम्भ

इधर, शुक्रवार सुबह कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा रहा। मौसम विभाग ने सिंगरौली, रतलाम, गुना और अशोकनगर जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की आशंका जताई है। यहां विजिबिलिटी 200 से 800 मीटर रहने का अनुमान है। वहीं, सागर, चंबल संभाग के साथ सीधी, रीवा, मऊगंज, शिवपुरी, ग्वालियर और दतिया जिलों में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। यहां 50 से 500 मीटर तक विजिबिजिटी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0