पालतू कुत्ते को मारने पर क्या हुआ, जिससे 14 लोग लहूलुहान

एक बेजुबान कुत्ते पर को मारने पर एक ही परिवार के दो गुट आपस में भिड़ गए, दोनों में जमकर संघर्ष हुआ...

पालतू कुत्ते को मारने पर क्या हुआ,  जिससे 14 लोग लहूलुहान

एक बेजुबान कुत्ते पर को मारने पर एक ही परिवार के दो गुट आपस में भिड़ गए, दोनों में जमकर संघर्ष हुआ। लाठियां चली, जिससे दोनों पक्षों के 14 लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें : राजकीय मेडिकल कॉलेज बाँदा में पहली कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत

घटना नरैनी थाना क्षेत्र के ग्राम हड़हा की है इसी गांव में शुक्रवार को एक कुत्ते को मारने पर दो गुटों में पहले आपस में कहासुनी हुई और फिर गाली गलौज, उसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठियां चटकने लगी, जिससे दोनों ग्रुप लहूलुहान हो गए। जिन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लाया गया। इनमें दो की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें : बाँदा में हिन्दू आस्था के केन्द्र बामदेवेश्वर पहाड़ पर आखिर कब बनी यह मस्जिद ?

इस बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कुत्ते की लड़ाई में दोनों गुटों के बीच झगड़ा हुआ है। जिसमें एक गुट के पांच और दूसरे गुट के 9 लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पहले गुट में कासिम और दूसरे गुट में नासिर का परिवार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : करंट लगने से भाई बहन की मौत 

इन्हीं दोनों गुटो के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0