जालौन : अन्तरजनपदीय चोरों की पुलिस संग मुठभेड़ में एक घायल, सात गिरफ्तार

कुठौंद थाना क्षेत्र में शुक्रवार की आधी रात को चोरी की योजना बनाते हुए अन्तरजनपदीय चोरों...

जालौन : अन्तरजनपदीय चोरों की पुलिस संग मुठभेड़ में एक घायल, सात गिरफ्तार

जालौन। कुठौंद थाना क्षेत्र में शुक्रवार की आधी रात को चोरी की योजना बनाते हुए अन्तरजनपदीय चोरों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक चोर को गोली लगी है और छह अन्य चोरों ने आत्मसमपर्ण किया। कुल सात लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से नकदी, जेवर बरामद हुए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़े : हमीरपुर : घर में अकेली किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

कुठौंद थाना क्षेत्र में शुक्रवार की बीती रात पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की सयुंक्त टीम के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग हुई, जिसमें गोली लगने से एक चोर घायल होकर गिर पड़ा। साथी के घायल होने पर अन्य छह चोरों ने डर की वजह से आत्मसमपर्ण कर दिया है। पकड़े गए चोरों के पास से 01 लाख 88 हजार 415 रुपये, भारी मात्रा में जेवर बरामद हुआ है।

यह भी पढ़े : बांदा : घर में सोते समय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या,हैरानी की बात गोली की आवाज किसी ने नही सुनी

सीओ रविंद्र कुमार गौतम ने शनिवार को बताया कि पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। इसमें गोली लगने से उरई निवासी मुजाम उर्फ निजाम घायल हुआ है। जबकि उसके साथी कानपुर देहात निवासी शमशाद, चांद बाबू, कौशाम्बी निवासी फरमान, उरई निवासी जितेंद्र राजपूत उर्फ बौरा, तस्लीम और जलौन का रहने वाला विकास यादव को गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : चित्रकूट : नाबालिक से अश्लील हरकतें करने में दोष सिद्ध होने पर ममेरे भाई को मिली ये सज़ा

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0