मुख्यमंत्री योगी का आदेश, महिलाओं से छेड़खानी-यौन अपराध करने वालों के चौराहों पर लगाए जाएं पोस्टर

प्रदेश में मासूम बच्चियों, लड़कियों ओर महिलाओं से छेड़खानी सहित यौन अपराध करने वालों से योगी सरकार और सख्ती से निपटेगी...

मुख्यमंत्री योगी का आदेश, महिलाओं से छेड़खानी-यौन अपराध करने वालों के चौराहों पर लगाए जाएं पोस्टर

लखनऊ, (हि.स.)

  • महिला पुलिस कर्मियों से ही आरोपितों के खिलाफ कराई जाए सख्त कार्रवाई 

प्रदेश में मासूम बच्चियों, लड़कियों ओर महिलाओं से छेड़खानी सहित यौन अपराध करने वालों से योगी सरकार और सख्ती से निपटेगी। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तो होगी ही, साथ ही इनके पोस्टर पर चौराहों पर नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें : ब्रिटेन की मशहूर रिवाल्वर कंपनी की फैक्ट्री अब यूपी में लगेगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं, लड़कियों और बच्चियों से छेड़खानी, दुर्व्यहार, अपराध, यौन अपराध करने वाले अपराधियों के चौराहों पर पोस्टर लगाने का आदेश दिया है। पेशेवर अपराधियों के भी चौराहों पर पोस्टर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री के इस ऑपरेशन दुराचारी से महिला अपराध करने वालों की शामत तय है। 

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री योगी का आदेश, और सख्ती से चलाएं 'ऑपरेशन नेस्तनाबूद'

मुख्यमंत्री ने कहा है कि महिलाओं और बच्चियों के साथ किसी भी तरह की घटना को अंजाम देने वालों को समाज जाने, इसलिए चौराहों चौराहों पर ऐसे दुराचारियों के पोस्टर लगाए जाएं। इसके साथ ही इस तरह के कृत्य करने वाले अपराधियों और दुराचारियों के मददगारों के भी नाम उजागर किए जाएं। महिलाओं से किसी भी तरह का अपराध करने वाले दुराचारियों को महिला पुलिस कर्मियों से ही दंडित कराया जाए। महिला पुलिस कर्मियों से ही इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाए।

यह भी पढ़ें : विदाई से पहले मानसून मेहरबान, पूरे मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना 

उन्होंने कहा कि कहीं भी महिलाओं के साथ कोई आपराधिक घटना हुई तो संबंधित बीट इंचार्ज, चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह एंटी रोमियो स्क्ववायड ने बेहतरीन काम किया, मनचलों और महिलाओं के साथ अपराध करने वालों की कमर तोड़ी, वैसे ही हर जनपद की पुलिस इस तरह अभियान चलाती रहे।

यह भी पढ़ें : झाँसी : व्यापारियों ने नहीं भरा बिजली बिल, विद्युत विभाग बना मौन

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0