बांदाः अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह का निधन

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के वेदांता अस्पताल में निधन हो गया। शनिवार को...

बांदाः अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह का निधन

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के वेदांता अस्पताल में निधन हो गया। शनिवार को उनके पैतृक गांव जसईपुर में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली, प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश एवं एशिया पेसिफिक के पदाधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़े -इस किसान के बगल में महिला को खड़ाकर फोटो खींची और वायरल कर दी,किसान ने उठाया आत्मघाती कदम

श्री सिंह 21 वर्ष की उम्र में बेसिक शिक्षा परिषद में अध्यापक हुए वह तिंदवारी विकासखंड के जसाई पुर ग्राम के निवासी थे। जो शिक्षकों के हितों के लिए शिक्षक संघ जनपद बांदा के सन 1985 में महामंत्री थे। इसके पश्चात 1993 में उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के महामंत्री हुए। 1993 में ही अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव हुए। उसके उपरांत 1997 में राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए जो अब तक रहे।  रामपाल सिंह शिक्षक हितों के लिए कई बार जेल गए।  अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा परिषद के सदस्य एवं एशिया पेसिफिक के उपाध्यक्ष थे। श्री सिंह ने बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा पर भी काम किया।

यह भी पढ़े -इंजीनियरिंग कॉलेज व आईक्रिएट गुजरात ने नवाचार प्रतियोगिता कराई

अंतिम संस्कार में जनपद बांदा के विभिन्न संगठनों के जनपद स्तरीय पदाधिकारी एवं हजारों शिक्षक तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीयो ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा जगत में विश्व स्तर पर पहचान बनाने वाले महान व्यक्तित्व को जनपद बांदा ने खोया है। जिसकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी। सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राम पाल सिंह जी को अश्रुपूरित सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। जनप्रतिनिधियों में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, पूर्व विधायक शिव शंकर सिंह पटेल,विधायक बबेरू विसंभर यादव भाजपा नेता अयोध्या सिंह पटेल, अजय पटेल एवं शिक्षक नेता आशुतोष त्रिपाठी,प्रजीत सिंह,जय किशोर दीक्षित,रमाशंकर यादव,रमेश पटेल डायरेक्टर तिंदवारी तथा ब्लॉक तिंदवारी के पदाधिकारी, सुशील कुमार पांडे, रामचंद्र डबास, उमाशंकर सिंह महामंत्री ,कामता प्रसाद मिश्र,विपिन बिहारी, राजकुमार सिंह पटेल, डॉक्टर रामदेव सिंह,अरविंद सिंह, सुघर सिंह अवध बिहारी, लवलेस चित्रकूट, अर्जुन सिंह गोंडा, विश्वनाथ सिंह अयोध्या  ठाकुरदास यादव जालौन आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े -5 करोड़ की हेरा फेरी 36 लाख में कैसे बदल गई, जानकार हर कोई हैरान

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0