सिविल जज का मुद्दा गर्माया, कांग्रेस ने प्रदर्शन कर कहा- बेटियां सुरक्षित नहीं

जिले के बबेरू में तैनात सिविल जज अर्पिता साहू द्वारा न्याय न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से इच्छा मृत्यु की मांग को लेकर सियासत गरमा रही है। इसी मुद्दे को लेकर महिला ...

सिविल जज का मुद्दा गर्माया, कांग्रेस ने प्रदर्शन कर कहा- बेटियां सुरक्षित नहीं

बांदा,

जिले के बबेरू में तैनात सिविल जज अर्पिता साहू द्वारा न्याय न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से इच्छा मृत्यु की मांग को लेकर सियासत गरमा रही है। इसी मुद्दे को लेकर महिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को जिला अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया और इस संबंध में महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रेषित किया है। जिसमें कहा गया है कि जब न्याय देने वाली जज को ही न्याय नहीं मिल रहा है, तब कैसे कहा जा सकता है की यूपी में बेटियां सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़े:11 वर्षीय बालिका के साथ छेड़खानी के मामले में आरोपी को मिली 4 साल की कैद

महिला जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट की नेतृत्व में आज कांग्रेस जनों ने प्रदर्शन किया। महामहिम राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढे हैं। महिलाओं का दर्द उत्तर प्रदेश सरकार नहीं सुन रही है। महिलाओं पर जुल्म इस कदर बढ़ गए हैं कि अब इसकी आंच जुडिशल तक पहुंच गई है। जिले के बबेरू में तैनात सिविल जज के साथ जो उत्पीड़न किया गया है। उसके लिए सिविल जज ने न्याय की गुहार लगाई लेकिन न्याय नहीं मिला। जिससे हताश होकर उसे इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगनी पड़ी। यह बड़ा गंभीर मामला है।

यह भी पढ़े:एक साल पहले जज अर्पिता साहू को कोर्ट में किया गया था अपमानित


जिला कांग्रेस और महिला कांग्रेस मांग है कि महिलाओं के दर्द को सुना जाए और प्राथमिकता के साथ उन्हें न्याय प्रदान किया जाए। क्योंकि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए पहले से ही गारंटी ले रखी है। साथ ही महिलाओं की हिफाजत करने की मांग की गई है। प्रदर्शन में जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सीमा खान के अलावा सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, नुसरत जहां, बलदेव प्रसाद,  द्वारकेश यादव मंडेला, राममिलन सिंह पटेल, जगदीश तिवारी, संतोष कुमार तिवारी, शब्बीर सौदागर, सुखदेव गांधी इत्यादि कांग्रेस जन शामिल रहे।

यह भी पढ़े:बांदाः जन सेवा केंद्र का नामोनिशान नहीं, निर्माण के लिए आया धन हजम

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0