पश्चिमी विक्षोभ के चलते उप्र में बढ़ेगी सर्दी

जम्मू-कश्मीर पर बना पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ रहा है...

पश्चिमी विक्षोभ के चलते उप्र में बढ़ेगी सर्दी
सांकेतिक फ़ोटो - सोशल मीडिया

कानपुर। जम्मू-कश्मीर पर बना पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ रहा है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष पहले मौसम का मिजाज बदलने लगा है। जिससे सर्दी धीरे-धीरे बढ़ रही है, हालांकि अभी सुबह एवं शाम सर्दी का असर महसूस हो रहा है। मौसम विभाग कहना है कि उत्तर प्रदेश में बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है, लेकिन ठंड सर्दी आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़े : एविएशन इंडस्ट्री का हब बनेगा उप्र, जहाजों की भी होगी मैन्युफैक्चरिंग

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एसएन सुनील पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि सात नवम्बर की रात तक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचेगा, जिससे आगामी दिनों में सर्दी बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़े : अयोध्या में शहीद हुए कार सेवकों की याद में, बजरंग दल ने किया रक्तदान

जम्मू-कश्मीर पर बना पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ रहा है। एक चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर औसत समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी ऊपर है। श्रीलंका और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। कानपुर के आसपास समेत उत्तर प्रदेश में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है।

यह भी पढ़े : क्रिकेट का कोहिनूर विराट कोहली

उन्होंने बताया कि कानपुर मंडल के आसपास शुक्रवार दिन का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 96 प्रतिशत और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 41 प्रतिशत रही। हवा की औसत गति 1.2 किलोमीटर प्रति घंटा रही और हवा की दिशा उत्तर पश्चिम रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कानपुर सहित उत्तर प्रदेश में आगामी पांच दिनों में आसमान साफ रहने की वजह से बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0