घने कोहरे ने बढ़ाई ठंड, अगले 2 दिनों में पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली सर्दी, जानिए मौसम का हाल

यूपी में इन दिनों लोगों को सर्द हवाओं ने परेशान कर दिया है...

घने कोहरे ने बढ़ाई ठंड, अगले 2 दिनों में पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली सर्दी, जानिए मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। दूसरी ओर, घने कोहरे से अब लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्वी यूपी के तराई क्षेत्र में इन दिनों सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहता है, जिससे गाड़ियों की आवाज़ पर काफी असर पड़ रहा है। कई जगहों पर कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी बहुत कम रह रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले समय में पारा में और गिरावट दर्ज की जाएगी। जल्द ही हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ने लगेगी।

यह भी पढ़े : ललितपुर : पंचकल्याणक एवं गजरथ महामहोत्सव की तैयारी जोरों पर

मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 21 दिसंबर को भी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। एक या दो जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। 22, 23 और 24 जनवरी को भी प्रदेश में मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है और एक दो जगहों पर कोहरा छा सकता है। 25 और 26 को भी शुष्क बने रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़े : मप्र : मादा चीता वीरा को भी कूनो के खुले जंगल में छोड़ा गया

सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड

यूपी में इन दिनों लोगों को सर्द हवाओं ने परेशान कर दिया है, जिससे सुबह और शाम के वक्त बहुत अधिक ठंड महसूस होने लगी है। लोग सर्दी से बचने के लिए अलावा भी जलाने लगे हैं और अगले तीन दिनों में प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे आने वाले वक्त में ठंड में बढ़ोत्तरी हो सकती है। अगले चौबीस घंटे में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है और अगले दो दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान गिर सकता है।

यह भी पढ़े : जीएसटी जमा न करने वाले दो हजार व्यापारियों को भेजी गई नोटिस

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0