कार चालक ने महिलाओं को कुचला, एक की मौत, एक महिला घायल

घर के बाहर बैठी देवरानी, जेठानी समेत तीन महिलाओं को नवसिखिए चार पहिया वाहन चालक ने कुचल दिया...

कार चालक ने महिलाओं को कुचला, एक की मौत, एक महिला घायल

चित्रकूट। घर के बाहर बैठी देवरानी, जेठानी समेत तीन महिलाओं को नवसिखिए चार पहिया वाहन चालक ने कुचल दिया। जिससे एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वाहन समेत चालक को पकड़ लिया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

यह भी पढ़े : चित्रकूट में सड़क हादसा, पांच की मौत

ये दुर्घटना सीतापुर चौकी क्षेत्र के खोही गांव में बीती देर शाम लगभग साढ़े आठ बजे हुुुई। बताया गया कि पार्वती (35) पत्नी कैलाश केशरवानी व देवरानी खुशबू पत्नी दुर्गा प्रसाद के साथ तीन महिलाएं घर के बाहर बैठी थीं। तभी पड़ोसी नौसिखया चालक चार पहिया वाहन लेकर मोड़ने लगा। बेकाबू होने पर महिलाओं के ऊपर वाहन चढ़ गया। जिससे पार्वती और खश्ुाबू गंभीर रूप से घायल हो गई। यह देख परिजन आनन फानन जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने गंभीर दशा के चलते पार्वती को प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में शोक छा गया। मृतका के पति कैलाश ने बताया कि पहली पत्नी की मृत्यु होने के बाद दूसरी शादी की थी। मृतका के दो पुत्र हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन समेत चालक को हिरासत में लिया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

यह भी पढ़े : बांदा : चार दशक पहले लोकसभा चुनाव में निर्दलीय पड़े थे भाजपा पर भारी

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0