रामरत्नेश्वर शिवालय का मनाया वार्षिक पाटोत्सव

जानकीकुंड स्थित घुवीर मन्दिर बड़ी गुफा में सोमवार माघ वदी दशमी को श्री रामरत्नेश्वर महादेव का द्वितीय वार्षिक पाटोत्सव...

रामरत्नेश्वर शिवालय का मनाया वार्षिक पाटोत्सव

चित्रकूट। जानकीकुंड स्थित घुवीर मन्दिर बड़ी गुफा में सोमवार माघ वदी दशमी को श्री रामरत्नेश्वर महादेव का द्वितीय वार्षिक पाटोत्सव भक्तिभाव से मनाया गया। इस अवसर पर ट्रस्टी डॉ बीके जैन एवं ऊषा जैन ने गौरी विनायक पूजन किया।

यह भी पढ़े : वाहन पेड़ से टकराया, युवक की मौत

तदोपरान्त विधिविधान से रुद्राभिषेक कर पूजन हुआ। रुद्र यज्ञ में आए गुरु भाई बहनों, विद्यार्थियो, प्राचार्य, आचार्यों सहित सदगुरु परिवार के सदस्यों ने आहुतियां दी। पूर्णाहुति में धर्मनगरी के साधु संत भी सम्मिलित हुए। महाभोग अन्नकूट के उपरान्त भगवान की आरती की गयी। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। आचार्य अनिल त्रिपाठी ने वेदोक्त विधान से पाटोत्सव सम्पन्न कराया।

यह भी पढ़े : भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही रोकने की गुहार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0