बाल अपचारी ने 21 साल पहले महिला से किया था रेप, अब आया फैसला

जनपद बांदा में 21 साल पहले एक महिला के साथ बाल अपचारी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। जिस पर...

बाल अपचारी ने 21 साल पहले महिला से किया था रेप, अब आया फैसला

बांदा,

जनपद बांदा में 21 साल पहले एक महिला के साथ बाल अपचारी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। जिस पर 21 साल बाद किशोर न्याय बोर्ड ने बाल अपचारी को घटना का दोषी माना और उसे 2 वर्ष कठोर कारावास व 10 हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है।

यह भी पढ़े:खुशखबरीः रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन यहां के 28 नर्सिंगहोमों में डॉक्टर मरीजों से ओपीडी फीस नहीं लेंगे

जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्राम रिंगोली थाना कालिंजर निवासी किशोर ने 10 अप्रैल 2002 को एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस सिलसिले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने घटना वाले दिन ही बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया था और 12 मई 2002 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था।
लेकिन किशोर किशोर न्याय बोर्ड में यह मामला लंबे समय तक लंबित रहा।

यह भी पढ़े:चूल्हे से आग छप्पर में लगी और फिर एक माह का मासूम उसकी चपेट में आ गया

अभियोजन विभाग से समन्वय स्थापित करके पुलिस ने साक्षियों का साक्ष्य करा कर प्रभावी पैरवी की। दोनों पक्षों की जिरह सुनने के फल स्वरुप किशोर न्याय बोर्ड ने आरोपी बाल अपचारी को इस मामले में दोषी पाया। जिसे न्यायालय ने दो वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार के अर्थ दंड से दंडित किया।
यह भी पढ़े:महोबा को नए साल में बड़ी सौगातः 200 बेड का अस्पताल व ट्रामा सेंटर बनेगा

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0