चित्रकूट : भाजपाईयों ने तीन राज्यों में जीत का मनाया जश्न

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचण्ड विजय व तेलांगना में एक सीट से नौ...

चित्रकूट : भाजपाईयों ने तीन राज्यों में जीत का मनाया जश्न

चित्रकूट। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचण्ड विजय व तेलांगना में एक सीट से नौ सीट पर जीत की खुशी मनाई। मिठाई खिलाकर आतिशबाजी की। जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह विजय लोकसभा चुनाव के पूर्व स्पष्ट जनादेश है। वोटर ने इस विजय का संकल्प लिया है।

यह भी पढ़े : अब तक के मतगणना रुझान में तीन राज्यों में भाजपा और तेलंगाना में कांग्रेस जीत की ओर

लोककल्याण की योजनाएं धरातल पर उतरी हैं। यह जीत अन्त्योदय के संकल्प की जीत है। भाजपा की गारण्टी की जीत है। सांसद आरके पटेल ने कहा कि यह विजय जातिवादी, वंशवादी राजनीति को समाप्त करने का शंखनाद है। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि वोटबैंक तुष्टीकरण की पॉलिटिक्स को खत्म करने का संकल्प है। डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि सबको 2024 के विजय के लिए सक्रिय प्रयास करना होगा। इस मौके पर जिला महामंत्री आलोक पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, सुशील द्विवेदी, अश्विनी अवस्थी, राजीव त्रिपाठी, हीरो मिश्रा, निर्मलेन्द्र पांडेय, शानू गुप्ता, गोलू गर्ग, मोहित, बिनीत पयासी, प्रेमलाल, अखिलेश रैकवार, श्रद्धांशु आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

यह भी पढ़े : चुनावी विश्लेषण : आखिर चुनावी सर्वे सटीक क्यों नहीं हो पाते?

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0