बाढ़ के पश्चात पशुओं का चारें व टीकाकरण सुनिश्चित कराएं : डीएम

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में बाढ़ नियंत्रण के संबंध में स्टेयरिंग कमेटी की बैठक जिला...

बाढ़ के पश्चात पशुओं का चारें व टीकाकरण सुनिश्चित कराएं : डीएम

बाढ़ के पूर्व व बाढ़ के बाद के विभिन्न बिंदुओं पर किया विस्तृत चर्चा 

चित्रकूट(संवाददाता)। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में बाढ़ नियंत्रण के संबंध में स्टेयरिंग कमेटी की बैठक जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने बाढ़ के पूर्व व बाढ़ के बाद के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा किया।

उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि बाढ़ के पश्चात पशुओं का चारें व टीकाकरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि यमुना नदी के किनारे पूर्व में आई बाढ़ों की लिस्ट बनाकर चिन्हित करें व नाविको की सूची भी तैयार रखें। कहा कि बाढ़ के समय कटान रोकने के लिए बोरों व अन्य संसाधन पर्याप्त तैयार रखें व जिन ग्राम सभाओं में पानी से घिरे थे उन्हें भी चिन्हित करें। कहा कि बरसात से पूर्व बाढ़ वाले क्षेत्रों में ऊंचे स्थलों का भी चिन्हांकन करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद चित्रकूट में ओहन बाध, बरुआ बांध, गुंता बांध पर वायरलेस सेट स्थापित भी सुनिश्चित कराएं। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि आपदा संबंधित राहत का  टेंडर एक महीने के अंदर सुनिश्चित कराएं एवं बाढ़ के समय आवश्यक सामग्री की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराएं।

यह भी पढ़े : डीएम ने निर्वाचन सामग्री की पैकेटिंग का किया निरीक्षण

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक दावाओ की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। बांधों पर चल रहे सभी प्री मानसून सत्र से पहले निरीक्षण कर मरम्मत कार्य पूर्ण कराएं। कहा कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना जनपद तहसील पर प्रशासनिक विभाग द्वारा तथा सिंचाई विभाग द्वारा कर्मचारियों की ड्यूटी एवं दूरभाष नंबर की सूची भी तैयार कराएं। सभी तहसीलों में नायब तहसीलदार को नोडल अधिकारी बनाएं। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय को निर्देशित किया कि बाढ़ के समय सुरक्षा हेतु आवश्यकता पड़ने पर पीएसी एवं पुलिस, होमगार्ड एवं पेट्रोलियम की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया कि यमुना किनारे ट्रांसफार्मर का लोड अगर कम है तो उसे बढ़ाएं। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया की बरसात से पूर्व सभी कूपों में ब्लीचिंग पाउडर का धोल डालना सुनिश्चित करें। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों को जो कार्य दिया गया है वह कार्य समय से पूर्ण कराएं।

यह भी पढ़े : देश में मई माह से शुरू होने वाले नौतपा में पड़ेगी भीषण गर्मी

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय, उपजिला अधिकारी राजापुर प्रमोद कुमार झा, जिला विकास अधिकारी राजकुमार त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सुभाष चंद्र, जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लव प्रकाश यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0