बिना प्रचार किए सपा को आगे बढ़ा रहे भाजपाई : शिवशंकर पटेल

बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी शिवशंकर पटेल ने सभी अटकलों पर....

बिना प्रचार किए सपा को आगे बढ़ा रहे भाजपाई : शिवशंकर पटेल

प्रत्याशी बदलने की अफवाहो पर लगाया विराम 

चित्रकूट(संवाददाता)। बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी शिवशंकर पटेल ने सभी अटकलों पर विराम लगाया है। मीडिया के सामने कहा कि भाजपाई बिना प्रचार किये उनका प्रचार कर सपा को आगे बढ़ा रहे हैं। टिकट कटने की लगातार अफवाह भाजपाई ही उडा रहे हैं। चुनाव वह ही लड़ेंगे और इंडिया गठबंधन की जीत भी तय है।

बुधवार को चित्रकूट के इंडिया गठबंधन के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल ने कहा कि हाईकमान की मर्जी से ही उन्होंने पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा पटेल समेत दोनों ने नामांकन किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि यदि उन्हें स्वास्थ्य की कोई समस्या आए तो पत्नी के नाम का नामांकन जमा कर देना। दो मई गुरुवार को वह सभी प्रमुख नेताओं के साथ नामंाकन का दूसरा सेट सपत्नीक दाखिल करेंगे। चुनाव कोई एक ही लडेगा बाद में एक का पर्चा वापस लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा बिना मुददे के सिर्फ जुमलेबाजी से चुनाव लड रही है। जबकि क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इसीलिए भाजपा प्रत्याशी दिखावटी तौर पर जगह-जगह माफी मांग रहे हैं। इस बार जनता भाजपा की गारंटी व जुमलेबाजी को जान चुकी है। मंहगाई व बेरोजगारी पर चर्चा न कर जुमले सुनाए जाते हैं। हर वर्ग भाजपा शासन से परेशान है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल पटेल, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोषीलाल शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज यादव, मान सिंह पटेल, सत्यनारायण पटेल आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0