बुंदेलखंड गौरव महोत्सव का झांसी में भव्य शुभारंभ,हॉट एयर बैलून का लोगों ने आनंद उठाया

बुंदेलखंड की पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद के साथ शुरु किए गए बुंदेलखंड गौरव महोत्सव का झांसी में भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव का आगाज़ हेरिटेज वॉक और योग के साथ किया गया...

बुंदेलखंड गौरव महोत्सव का झांसी में भव्य शुभारंभ,हॉट एयर बैलून का लोगों ने आनंद उठाया

 बुंदेलखंड की पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद के साथ शुरु किए गए बुंदेलखंड गौरव महोत्सव का झांसी में भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव का आगाज़ हेरिटेज वॉक और योग के साथ किया गया। युवाओं और पर्यटकों को झांसी किले के साथ ही झांसी में स्थित तीन म्यूजियम और रानी महल का टूर करवाया गया। इसके साथ ही हॉट एयर बैलून में बिठाकर लोगों को शहर दिखाया गया। शाम को भी हॉट एयर बैलून में बैठने के लिए युवाओं की भीड़ लगी रही।

यह भी पढ़े:बांदा: सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 17 हजार बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत शाम को ध्यानचंद स्टेडियम में हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद अनुराग शर्मा, विधायक रवि शर्मा समेत तमाम जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया। बुंदेलखंड की पारंपरिक आल्हा गायन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। महोबा से आई युवा कलाकारों की टोली ने आल्हा गायन प्रस्तुत किया। पहली बार महिलाएं आल्हा गाती हुई दिखाई दी। इसके बाद भगवान राम की आस्था में झांसी को सराबोर करने का काम कलाकार वीरेंद्र सिंह की भजन मंडली ने किया।

यह भी पढ़े:अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन कहीं जन्मे राम, कहीं वैदेही

इसके बाद जोश और मस्ती का समां बांधा मुंबई से आई यूफोरिया बैंड ने. यूफोरिया बैंड और पलाश सेन के शानदार गीतों पर झांसीवासी देर रात तक झूमते रहे। लगभग 4 घंटे तक यह सभी कार्यक्रम चलते रहे। बुंदेलखंड गौरव महोत्सव की अगले दो दिन कबीर कैफे और अग्नि बैंड जैसे मशहूर बैंड झांसी वीडियो को संगीत की यात्रा करवाएंगे। इसके साथ ही कई अन्य प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।23 जनवरी से 18 फरवरी के बीच बुंदेलखंड गौरव महोत्सव का आयोजन बुंदेलखंड के 7 जिलों झांसी, हमीरपुर, ललितपुर, जालौन, महोबा, चित्रकूट और बांदा में किया जाएगा। महोत्सव में पर्यटकों को हेरिटेज वॉक, हॉट एयर बैलून, वॉटर स्पोर्ट्स और बांदा के कलिंजर दुर्ग में भव्य टेंट सिटी में जश्न मनाने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़े:जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए 38 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे

पर्यटन मंत्री ने बताया कि उत्सव के प्रथम दिवस 23 जनवरी को सुबह-सुबह झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हाट एयर बैलूनिंग और अटल एकता पार्क में योग कराया गया। वहीं, दिन में आगंतुकों ने झांसी के किलें में हेरिटेज वॉक और नाटघाट ब्रिज बोट क्लब में बोट राइड, रिंगों राइड, ड्रैगन राइड, बनाना राइड और कायकिंग जैसे वॉटर स्पोर्ट्स का आनन्द उठाया।
यह भी पढ़े:दमोहःपांच वर्ष पूर्व प्रेम विवाह करने वाले युवक ने ससुराल में उठाया आत्मघाती कदम

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0