डबल इंजन की सरकार में उप्र की स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त : अखिलेश यादव

डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है...

डबल इंजन की सरकार में उप्र की स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त : अखिलेश यादव

लखनऊ। डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में एक भी जिला अस्पताल नहीं बनाया है। यह बयान समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। वह सपा मुख्यालय में सोमवार को प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : दीवाली मेला में चुस्त दुरुस्त इंतजाम की करें तैयारी : डीएम

पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) की साईकिल यात्रा से पूर्व अखिलेश यादव पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने पीजीआई में पूर्व सांसद के बेटे की इलाज के अभाव में हुई मौत को लेकर भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया। सपा अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त है। इस सरकार में गरीब का इलाज नहीं हो रहा है। यूपी में डेंगू के आंकड़ें बढ़ रहे हैं। सरकार डेंगू के मरीजों का इलाज नहीं करा पा रही है। कहा कि सरकार किसी को नौकरी नहीं दे पा रही है।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : दुकान के 50 मीटर के अंदर आतिशबाजी का प्रदर्शन प्रतिबंधित

सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास कोई भी काम दिखाने के लिए नहीं है। अखिलेश ने कहा कि मैं सभी को भरोसा दिलाता हूं कि सपा में सबका ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने रविवार को इकाना स्टेडियम में इंग्लैण्ड की टीम के साथ खेले गए विश्व कप मैच में भारत की जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी। इस दौरान पीडी जोशी, निहाल अहमद, प्रताप, मुस्कीम, जितेंद्र, अल्ताफ हुसैन आदि सपा में शामिल हुए।

पीडीए में सब शामिल

अखिलेश यादव ने पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) यात्रा को लेकर कहा कि इसमें सब शामिल हैं, कोई ऐसा नहीं जो अलग हो रहा हो इससे। जहां हम पिछड़े, दलित अल्पसंख्यक-मुसलमान भाई की बात कर रहे हैं, वहीं पीडीए आधी आबादी और अगड़े समाज की भी बात कर रहा है। ये यात्रा भारतीय जनता पार्टी की पोल खोल रही है।

यह भी पढ़े : बुंदेलखंड की अनोखी परम्परा, यहां कुंवारी कन्याएं पूजती हैं राक्षस के पैर

उल्लेखनीय है कि आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जनेश्वर मिश्र पार्क तक समाजवादी पीडीए साइकिल यात्रा में सम्मालित होंगे। सपा अध्यक्ष पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से यात्र में शामिल होंगे और साइकिल चलाकर जनेश्वर मिश्र पार्क तक आएंगे। यात्रा मार्ग में वह 16 प्वाइंट से होकर गुजरेंगे। इन सभी 16 प्वाइंटों पर अखिलेश यादव का पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0