झांसी पहुंचे सांसद बृजभूषण सिंह लिया महंत वेदेवी बल्लभ शरण का आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की धरती झांसी पहुंचे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व कैसरगंज के छह बार...

झांसी पहुंचे सांसद बृजभूषण सिंह लिया महंत वेदेवी बल्लभ शरण का आशीर्वाद

झांसी, 

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की धरती झांसी पहुंचे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व कैसरगंज के छह बार के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने प्रसिद्ध सखी के हनुमान मंदिर में दर्शन किए। उसके बाद वह शिवाजी नगर स्थित महंत वैदेही बल्लभ शरण के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने उनसे आशीर्वाद लिया। उन्होंने महिला पहलवानों से संबंधित सवालों पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की।

यह भी पढ़ें -  टीएमयू का नायाब तोहफा : दौड़ते वाहनों से अब मिलेगी मुफ्त बिजली

सांसद बृजभूषण शरण सिंह मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह झांसी में मां पीतांबरा की शरण में आए हैं। यहां उन्हें संरक्षक के रूप में वैदेही बल्लभ शरण महंत भी मिले हैं। और सब कुछ ठीक है। जब उनसे महिला पहलवानों के संबंध में प्रश्न किया गया तो उन्होंने सभी सवालों को सिरे से खारिज कर दिया। कहा 07 जुलाई का क्या मसला है आप सभी जानते हैं। यही नहीं पत्रकारों के सवालों को दरकिनार करते हुए वह वहां से चले गए। यहां से वह होटल लेमन ट्री पहुंचे।

वहां वह करीब एक घंटे से अधिक समय तक आराम करने के बाद मप्र के दतिया स्थित मां पीताम्बरा पीठ के दर्शन के लिए रवाना हो गए। वहां से लौटने के बाद देर रात उनका कार्यक्रम जिला सहकारी बैंक के चैयरमेन व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयदेव पुरोहित के आवास पर भी जाएंगे।

गौरतलब है कि बृजभूषण सिंह पर छह बालिग व एक नाबालिग महिला पहलवानों ने कथित यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। उसके बाद उनके ऊपर दो अलग-अलग दो मुकदमें भी दर्ज किए गए थे। इनमें से पास्को एक्ट के अंतर्गत किए गए मुकदमे में पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट भी दे दी थी। दोनों ही मामलों में चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई है।

यह भी पढ़ें अमृतसर - विशाखापत्तनम सुपर फास्ट एक्सप्रेस बांदा सहित इन रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेगी

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0