वरिष्ठ पत्रकार रतन पटेल बने उपजा के जिलाध्यक्ष

जिले के वरिष्ठ पत्रकार रतन पटेल को उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा के...

वरिष्ठ पत्रकार रतन पटेल बने उपजा के जिलाध्यक्ष

पत्रकारों ने फूलमालाओं से किया स्वागत

चित्रकूट। जिले के वरिष्ठ पत्रकार रतन पटेल को उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा के जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर रविवार को जोरदार स्वागत किया गया। मंडलीय संयोजक अनिल कुमार सोनी सहित पत्रकारों ने फूलमालाओं से लाद दिया।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : स्वच्छता ही सेवा अभियान बना जन आंदोलन

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री शानू गुप्ता ने अंग वस्त्र व भगवान कामदनाथ स्वामी का चित्र भेंट किया। मंडलीय संयोजक कहा कि संगठन के प्रति निष्ठावान वरिष्ठ पत्रकार रतन पटेल को उपजा के प्रदेश अध्यक्ष डा. जीसी श्रीवास्तव, महामंत्री रमेश चंद्र जैन ने चित्रकूट जिले में संगठन को बुलंदियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी है। कहा कि संगठन 50 वर्षों से पत्रकारों के लिए संघर्ष कर रहा है। आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : लापता महिला का रेलवे लाइन पर मिला शव

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में संगठन की अपेक्षाओं में खरा उतरने का प्रयास करेंगें। जिले में संगठन को मजबूती देकर आगे बढ़ाएंगें। जल्द ही जिला कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। किसी भी पत्रकार साथी के साथ अन्याय नहीं होगा।

यह भी पढ़े : वाह रे मंत्री जी! बस इतनी सी गलती पर महिला की नौकरी ले ली

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार शंकर प्रसाद यादव, विवेक मिश्रा, हेमराज कश्यप, अशोक द्विवेदी, सुनील शुक्ला, अमित अग्रवाल, रामेंद्र कुशवाहा, महेंद्र कुमार मिश्रा, बीपी पटेल, अशोक केसरवानी, धीरेंद्र मिश्रा, राजेश सोनी, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0