युवराज ने प्रकृति के रक्षण एवं गंदगी न फैलाने का दिलाया संकल्प

रामानन्द मिशन के तत्वाधान में शुक्रवार को मन्दाकिनी स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया...

युवराज ने प्रकृति के रक्षण एवं गंदगी न फैलाने का दिलाया संकल्प

मन्दाकिनी स्वच्छता अभियान का किया गया आयोजन
 
चित्रकूट। रामानन्द मिशन के तत्वाधान में शुक्रवार को मन्दाकिनी स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। युवराज आचार्य रामचन्द्र दास ने ‘‘रामकथा मन्दाकिनी चित्रकूट चित चारू। तुलसी सुभग सनेह बन सिय रघुवीर बिहारू’’ चौपाई के जरिए अभियान की शुरूआत की।

यह भी पढ़े : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत किया नुक्कड नाटक

धर्मनगरी चित्रकूट के मन्दाकिनी तट पर स्थित तुलसी घाट, तुलसी पीठ आमोदवन में पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज की प्रेरणा से उनके उत्तराधिकारी युवराज आचार्य रामचन्द्र दास महाराज के नेतृत्व में मन्दाकिनी स्वच्छता अभियान शुक्रवार को शुरू किया गया। जिसमें जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा मन्दाकिनी तट की स्वच्छता के लिए अभियान चलाकर जनमानस को मन्दाकिनी तट की स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़े : परेड की सलामी लेकर एसपी ने किया निरीक्षण

उत्तराधिकारी आचार्य रामचन्द्र दास महाराज ने जनमानस को मां मंदाकिनी के आध्यात्मिक एवं पौराणिक महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के स्वच्छता अभियान भविष्य में भी निर्बाध रूप से चलते रहेंगे। साथ ही जनमानस को प्रकृति के रक्षण एवं गंदगी न फैलाने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शिशिर पाण्डेय, मदन मोहन दास, हिमांशु त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0