जालौन : पत्नी से अवैध संबंध के शक में मामा ने फावड़े से की भांजे की हत्या

जनपद के कदौरा थानाक्षेत्र में मामा ने फावड़ा मारकर अपने भांजे की हत्या कर दी है...

जालौन : पत्नी से अवैध संबंध के शक में मामा ने फावड़े से की भांजे की हत्या

जालौन। जनपद के कदौरा थानाक्षेत्र में मामा ने फावड़ा मारकर अपने भांजे की हत्या कर दी है। शुक्रवार देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश : पांच साल में सड़क खराब हुई तो निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण : मुख्यमंत्री

ग्राम दौलतपुर निवासी सुनील कुशवाहा अपने मामा थाना कदौरान के कुआं खेड़ा निवासी बीर सिंह के घर आया था। शुक्रवार की देर रात 11 बजे सुनील व वीर सिंह मकान के बाहर तख्त पर लेटे थे। रात 12 बजे सुनील के चीखने की आवाज आई तो बड़ी पुत्री कमरे से बाहर आई तो देखा की उसका पिता, भाई सुनील पर फावड़े से प्रहार कर कर रहा है। उसने शोर मचाया तो पिता भाग गया। रात को ही तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस लहूलुहान सुनील को सीएचसी ले कर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ देर बाद सुनील को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े : रानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर नोएडा में होगा बुंदेली काव्य सम्मेलन

इस संबंध में सीओ देवेंद्र पचौरी ने बताया कि आरोपी मामा बीर सिंह को शक था कि उसकी पत्नी का उसके भांजे सुनील के साथ अवैध संबंध चल रहा है। इसको लेकर कई बार दोनों में विवाद भी हुआ था। पुलिस ने पुत्री पिंकी की तहरीर पर पिता बीर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय और एक्ट टी कनेक्ट के बीच स्पयर्स भर्ती पोर्टल को लेकर एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0