झाँसी : जमीन के विवाद में दबंगों ने किसान को छत से फेंका, मौत

रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम अठोदना में जमीन के विवाद में दबंगों ने किसान को छत से फेंक दिया...

झाँसी : जमीन के विवाद में दबंगों ने किसान को छत से फेंका, मौत

झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम अठोदना में जमीन के विवाद में दबंगों ने किसान को छत से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। किसान की पत्नी एवं बेटा गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर एसपी सिटी व सीओ सदर घटना स्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़े : यूपी सरकार की विशेष अपील मंजूर

ऑठोदना गांव में मंगलवार की दोपहर के वक्त रूप सिंह कुशवाहा को उसके घर की छत से फेंककर हत्या कर दी गई। परिवार का आरोप है कि उनका जमीन का विवाद प्रेमनगर निवासी चंद्रशेखर सोनी और मेहंदी हसन के साथ चल रहा था। मामले के समाधान को लेकर मंगलवार की दोपहर को वह दोनों अपने कुछ साथियों के साथ ऑठोदना रूप सिंह कुशवाहा से मिलने पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच काफी विवाद हुआ।

इस दौरान दबंगों ने किसान को छत से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी ममता व बेटा घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया।

यह भी पढ़े : शीतलहर के चलते जालौन में सभी स्कूल 31 दिसंबर तक बंद

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान की आरोपितों ने धोखाधड़ी कर जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। उसी मामले में बार-बार किसान पर दबाव बनाया जा रहा था और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। आज भी आरोपित दबाव बनाने आए थे। आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : जिले के दर्शनार्थी 30 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे, बुधवार को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0