झांसी की बिजौली झील बनेगी पर्यटक स्थल

मंगलवार को जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने मेयर रामतीर्थ सिंघल के साथ नगर में भ्रमण कर महत्वपूर्ण स्थलों को स्मार्ट सिटी के माध्यम से विकसित करने का निर्णय लिया...

झांसी की बिजौली झील बनेगी पर्यटक स्थल
Bijauli lake of Jhansi will become a tourist place

  • बस स्टैण्ड का होगा जीर्णोद्वार, एन्ट्री गेट भी बनेगा

महानगर की बहुप्रतिक्षित मांग ट्रांसपोर्ट नगर के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि बिजौली ग्रोथ सेन्टर के सामने नगर निगम की 106 एकड़ भूमि पर पीपीपी माॅडल से ट्रांसपोर्ट नगर बनाया जायेगा। ट्रांसपोर्ट नगर में हाउसिंग फैसेलिटी आटोमोबाइल शाॅप, पेट्रोल पम्प सहित अन्य सुविधाये उपलब्ध रहेगी। उन्होने कहा कि जो भी संस्थायें पीपीपी माॅडल से ट्रांसपोर्ट नगर बनाना चाहती है, वह नगर निगम में अपना प्रस्ताव दें। ट्रांसपोर्ट नगर को विकसित करने के लिये नगर निगम को उक्त भूमि की लेवलिंग करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी व मेयर जीआईसी पहुंचे और उन्हांेने खेल मैदान का निरीक्षण किया। जिस मैदान में पानी भर जाता है उसे स्मार्ट सिटी के माध्यम से विकसित करने के निर्देश दिये। मैदान के चारो ओर स्थैटिक रनिंग ट्रैक बनाया जायेगा। चारों ओर ग्रिल से उसे सुरक्षित किया जायेगा तथा पेड़ भी लगाये जायेगे। इसके साथ ही मैदान में हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द्र की मूर्ति लगाये जाने का भी सुझाव दिया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने मैदान में प्रापर साउण्ड सिस्टम भी लगाने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश के खाली रुटों पर निजी बसें चलाने की तैयारी शुरु

बस स्टैण्ड के निरीक्षण में उन्होंने उसका जीर्णोद्वार स्मार्ट सिटी के माध्यम से करने के निर्देश दिये। मौके पर लेवलिंग के अतिरिक्त एन्ट्री गेट बनाया जायेगा। आटो स्टैण्ड के साथ ही तीन शेड है जो पुराने हो गये है उन्हे नया स्वरुप दिये जाने का भी निर्णय लिया। नये बस स्टैण्ड की भूमि का भी अवलोकन किया और जिलाधिकारी ने सुझाव दिया कि जितनी भूमि उपलब्ध है उस पर भविष्य को देखते हुये नया बस स्टैण्ड बनाया जाये। इसके साथ ही बिजौली झील का निरीक्षण किया। निरीक्षण करते हुये जिलाधिकारी ने झील को पर्यटक स्थल के रुप में डवलप करने के निर्देश दिये। जिसमें कैफेटेरिया, पेडल वोट, शौचालय, एडवेंचर स्पोर्ट्स सहित अन्य सुविधाये उपलब्ध रहेगी। लगभग ढाई एकड़ में फैली झील की डी-सिल्टिंग का कार्य करने के साथ ही उसे सुरक्षित करने के कार्य की डीपीआर बनाये जाने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें : कोरोना संक्रमित का पिता 3 दिन घर में रहा कैद

जिलाधिकारी ने कहा कि जैसे पहाड़ो में झील को डवलप कर पर्यटक स्थल बनाया जाता है, ठीक उसी प्रकार बिजौली झील का विकास नगर निगम द्वारा 14 वें वित आयोग अथवा जेडीए द्वारा करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सीपरी बाजार स्थित पहाड़ पर मेजर ध्यानचन्द्र की प्रतिमा स्थल को भी लाइटिंग आदि के साथ विकसित करने का निर्णय लिया। उक्त कार्य स्मार्ट सिटी के माध्यम से किया जायेगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष जेडीए सर्वेश कुमार दीक्षित, अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता, मुख्य अभियंता नगर निगम लक्ष्मी नारायण सिंह, नोडल स्मार्ट सिटी अनिल शर्मा, पार्षद आदर्श गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

(हिन्दुस्थान समाचार)

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0