बांदाःजिस सांप ने बेटे को काटा, पिता बेटे के साथ सांप को भी पकड़ कर ले गया अस्पताल, डॉक्टर हुए हैरान

जिला अस्पताल में बुधवार को एक अजीबो गरीब मामला देखने में आया। जहां एक शख्स डिब्बे में सांप को बंद करके अस्पताल आया और डॉक्टर को बताया किसी सांप ने मेरे बेटे को काटा है...

बांदाःजिस सांप ने बेटे को काटा, पिता बेटे के साथ सांप को भी पकड़ कर ले गया अस्पताल, डॉक्टर हुए हैरान

जिला अस्पताल में बुधवार को एक अजीबो गरीब मामला देखने में आया। जहां एक शख्स डिब्बे में सांप को बंद करके अस्पताल आया और डॉक्टर को बताया किसी सांप ने मेरे बेटे को काटा है। यह जहरीला है की नहीं। सांप को देखते ही डॉक्टर हैरान हो गए उन्होंने फौरन बच्चों को भर्ती कर उपचार शुरू किया इलाज के बाद बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें-स दंपत्ति को पन्ना में मिला 12 वां जेम क्वालिटी का हीरा 

देहात कोतवाली के छनेहरा लालपुर गांव में सुबह करीब 11 बजे रामलखन का कक्षा छह में पढ़ने वाला पुत्र देवेंद्र घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। वहां निकले सांप ने उसके दाहिने हाथ के अंगूठे में काट लिया। उसकी चीख सुनकर पिता रामलखन व परिवार के अन्य लोग मदद के लिए दौड़े। इस बीच पिता ने भागने का प्रयास कर रहे सांप को चिमटे से पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद बच्चे के हाथ में नजदीक पड़ी प्लास्टिक की रस्सी से कई बंधन बांधे। अपनी साइकिल रिपेयरिंग की दुकान से ब्लेड लेकर बच्चे के अंगूठे में कट लगाया। उसका ब्लड बाहर निकाला। बाद में बालक व डिब्बे में बंद सांप को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गया, जहां उसने चिकित्सक व अन्य लोगों को डिब्बे में बंद सांप दिखाया।

यह भी पढ़ेंदिल्ली-नोएडा की तर्ज पर बुंदेलखंड में होगी बड़ी-बड़ी इमारतें, 5000 करोड़ के प्रस्ताव पर यूपी सरकार की मुहर

अस्पताल में सांप देखकर लोगो में हडकम्प मच गया।डॉक्टर्स भी सांप देखकर हैरान हो गए। पिता ने बताया कि बेटा देवेंद्र गांव के जूनियर हाई स्कूल में पढ़ता है। वर्षा के चलते स्कूल नहीं गया था। जिससे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उसे इस सांप ने कांट लिया है।

यह भी पढ़ें-नए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने जिले की कमान संभाली, कही ये बडी बात

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1