चित्रकूट : योजनाओं से जनता को लाभान्वित करने का काम कर रही भाजपा : सांसद

भारतीय जनता पार्टी के कर्वी व पहाडी ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी...

चित्रकूट : योजनाओं से जनता को लाभान्वित करने का काम कर रही भाजपा : सांसद

भाजपा के क्षेत्र पंचायत सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के कर्वी व पहाडी ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सांसद आरके सिंह पटेल मौजूद रहे। प्रशिक्षण वर्ग चार सत्रों में किया गया।

 यह भी पढ़े : चित्रकूट : किसानों की समस्याओं पर होगी कार्यवाही : डीएम

प्रशिक्षण वर्ग में प्रथम सत्र के दौरान केन्द्र और राज्य सरकारो की गरीब कल्याणकारी योजनाए, अनुभव और कार्यान्वयन के लिये प्रयास करना विषय पर चर्चा हुई। सांसद ने कहा कि चुनाव के दौरान अपने सकल्प पत्र मे जो जनता से वादा किया था उन पर काम करते हुये लोक कल्याणकारी योजनाओं से जनता को लाभान्वित करने का काम भाजपा कर रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गरीबो को समर्पित सरकार है। गरीबो के उत्थान पर ही काम कर रही है। दूसरे सत्र के विषय पार्टी के इतिहास पर पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने प्रकाश डाला।

यह भी पढ़े : महोबा : पत्रकार को फर्जी मुकदमे में फंसाये जाने पर पत्रकारों में आक्रोश, जांच की मांग

पूर्व विधायक आन्नद शुक्ला ने कहा कि सभी को आपसी मतभेद भुलाकर मिलकर काम करते रहना है। तृतीय सत्र आदर्श जनप्रतिनिधि कार्यालय विषय पर संपन्न हुआ। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने कहा कि किसी भी सरकार का चेहरा जनप्रतिनिधि होता है। उसी पर सरकार का मूल्यांकन होता है। इसलिए जनप्रतिनिधि को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। चतुर्थ सत्र के विषय विभिन्न वार्डो, ब्लाको, पंचायतो मे सफल कहानियां एव अनूठी पहल करने पर मुख्य वक्ता जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने अपने विचार रखे। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने की। समापन सत्र मे जिलाध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार जताया। कहा कि गांवो के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़े : उप्र परिवहन निगम की बसों में लगाया जाएगा एंटीस्लीप डिवाइस, यात्रा होगी सुरक्षित

इस मौके पर डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी, गुलाब पटेल, राजेश जायसवाल, तीरथ तिवारी, महेन्द्र कोटार्य, मनोज तिवारी, रवि गुप्ता, शक्ति प्रताप सिंह, शिवाकान्त पांडेय, भागवत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री अश्वनी अवस्थी ने किया।

यह भी पढ़े : बेतवा नदी में शुरू होगा क्रूज का संचालन : जयवीर सिंह

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0