चित्रकूट : सस्ते में बिक रही है किसान की फसल: टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत मंडलीय किसान सम्मेलन में शामिल होने के लिए बांदा से पहले...

चित्रकूट : सस्ते में बिक रही है किसान की फसल: टिकैत

भूमि अधिग्रहण, एमएसपी, पुलिस भर्ती को लेकर सरकार को घेरा

चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत मंडलीय किसान सम्मेलन में शामिल होने के लिए बांदा से पहले चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सरकार को आडे हाथों लिया। 

यह भी पढ़े : चित्रकूट : भाजपाईयों ने भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेई को किया याद

उन्होंने कहा कि देशभर में भूमि अधिग्रहण बहुत तेजी से हो रहा है। केंद्र व प्रदेश की सरकारी कम रेट पर उद्योगपतियों को कीमती भूमि दिला रही है। महंगाई बढ़ गई है, लेकिन सर्किल रेट नहीं बढ़ा है। कम रेट पर किसानों और अन्य लोगों की जमीन खरीदी जा रही है। एमएसपी गारंटी कानून न बनने से किसानों को उपज का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकार ने कई बार वादा किया, लेकिन उसे कानून नहीं बनाया है। इसलिए किसान की फसल सस्ते में बिक रही है। सरकार कर्ज बढ़ा रही है। फसलों का सही दाम नहीं दे रही है। बुंदेलखंड राज्य बनाने की पैरवी भी की। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में खनिज संपदा सबसे ज्यादा है लेकिन स्थानीय लोग गरीब हैं। यहां की खनिज संपदा बाहर के लोग ले जाकर उसका उपयोग कर रहे हैं। बुंदेलखंड को एक कॉरिडोर बनाया जा सकता है। इसका लाभ स्थानीय जनता को मिलेगा। इसके लिए एक आंदोलन चलाने की जरूरत है।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : नपं अध्यक्ष संजीव मिश्र ने व्यापारियों के साथ की बैठक

उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्यों की सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सभी सरकारी संस्थाएं बेलगाम है। इनको रोकने के लिए बड़े आंदोलन की जरूरत है। यह देश इस समय विदेशी संस्कृति से चल रहा है। देश को वर्तमान राजनीतिक सिस्टम नहीं बचा सकता है। इसके लिए आंदोलन की ही जरूरत है। उन्होंने सिपाहियों की हाल ही में घोषित की गई भर्तियों में अभ्यर्थियों की उम्र एक साल घटा देने पर युवाओं के साथ अन्याय बताया है। किसान सम्मान निधि पर उन्होंने कहा कि यह कोई अमेरिकी डॉलर नहीं है। सरकार यह कोई अपनी जेब से नहीं दे रही है। किसान को एमएसपी गारंटी कानून दीजिए। आरोप लगाया कि पूरे देश में भाजपा सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रही है। काम करना है तो कर्ज मुक्त किसान और भगवान राम के पथ गमन वाले सभी क्षेत्र को नशा मुक्त क्षेत्र बनाने का काम करें। इस समय देश में नशे और कर्ज की प्रवृत्ति बढ़ रही है।

यह भी पढ़े : ब्रिटिश काल से चली आ रही इस ट्रेन के पूजन की परंपरा, तीसरी पीढी में भी परंपरा बरकरार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0