कलेक्ट्रेट सभागार में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

डॉ. भीमराव अंबेडकर के समय में शिक्षा का अभाव था, लेकिन उन्होंने सर्वोच्च शिक्षा लंदन में प्राप्त किया...

कलेक्ट्रेट सभागार में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

डा. अम्बेडकर के व्यक्तित्व-कृतित्व को किया याद

चित्रकूट(संवाददाता)। डीएम अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

यह भी पढ़े : नाबालिग छात्रा की शिकायत पर चाइल्ड हेल्प लाइन ने रुकवाई शादी

डीएम ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के समय में शिक्षा का अभाव था, लेकिन उन्होंने सर्वोच्च शिक्षा लंदन में प्राप्त किया और समाज को सशक्त बनाने में भूमिका निभाई। उनकी विद्वता को देखते हुए भारत का संविधान बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। जिन लोगों को समाज में अधिकार नहीं मिला था उसमें उन्होंने संविधान में रचना कर अधिकार दिलाया। सामाजिक न्याय व अवधारणा के तहत आज विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का जनता को लाभ दे रहे हैं।

यह भी पढ़े : कैम्पस ड्राइव में दस विद्यार्थियों का चयन

उन्होंने कहा कि जो मुख्यधारा से लोग हटे हैं उनको कैसे सम्मान दें, जनपद में दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को अभी भी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है उनको मिलकर समान अवसर देने का कार्य करें। तभी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। एडीएम उमेश चंद्र निगम ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाया। स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री बनें। उनके बताए हुए मार्गो पर सब लोग चले। एडीएम नमामि गंगे वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा को महत्व दिया है। व्यवहार के बाद उन्होंने परिस्थितियों को भी ठीक करने में जी जान लगाया था। केवल दलित समाज के लिए ही नहीं बल्कि हर वंचितों को बराबर का हक दिलाया। महिलाओं के बारे में भी उन्होंने सोचा है। परित्यकता स्त्री का अधिकार परिसंपत्ति में क्या होना चाहिए उसमें भी उन्होंने अथक प्रयास किया है।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : शादी से इंकार करने पर युवती ने की आत्महत्या, आरोपित-मां गिरफ्तार

एडीएम न्यायिक राजेश प्रसाद ने कहा कि आमजन को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करें। यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके पूर्व डीएम सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन आयुक्त सहायक मनोज कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर एसडीएम मोहम्मद जसीम, सहायक निदेशक मत्स्य भानु चंद्रा, सहायक कोषाधिकारी अवधेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : जालौन में चाचा ने दो साल की मासूम संग दुष्कर्म किया, आरोपित गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0