जालौन : युवक ने नाबालिग लड़की के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल लगाई आग, मचा हड़कंप

बुन्देलखण्ड के जालौन में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है...

जालौन : युवक ने नाबालिग लड़की के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल लगाई आग, मचा हड़कंप

बुन्देलखण्ड के जालौन में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक लड़की द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़के ने उसे  जलाने की कोशिश की। घटना डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहाना गांव की है। परिजनों ने बताया आरोपी युवक पिछले कई महीनों से लड़की के साथ छेड़खानी कर परेशान कर रहा था। आरोपी की कई बार पुलिस से शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। आज जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो सनकी लड़के ने उसे जला दिया। लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े : संपर्क क्रांति ट्रेन में अर्धनग्न युवक बनाते रहे रील, करते रहे छेड़छाड

दरअसल आज लड़की ने जब छेड़खानी का विरोध किया तो सिरफिरे युवक ने नाबालिग लड़की के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। सरेराह लड़की पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा देने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में लड़की के परिजन लड़की को इलाज के लिए लेकर उरई के जिला अस्पताल पहुंचे। 

यह भी पढ़े : आज आधी रात लगेगा चंद्रग्रहण, अपनी चमक खोता दिखेगा शरद पूर्णिमा का चांद

इसी तरह लड़की की मां ने छेड़खानी की घटना से इनकार करते हुए बताया कि लड़का गाली गलौज कर रहा था। मेरी बेटी ने मना किया तो वह मुंह में डीजल भर कर लाया और उसे पर फेंक कर आग लगा दी। जिससे बेटी जलने लगी थी जिसे इलाज के लिए ले जाया गया था। 

वही पीड़िता के चाचा ने भी बताया कि बच्चों के विवाद में मुन्ना ने डीजल फेंक कर आग लगा दी थी शोर सुनकर हमने आग बुझा दी थी और बच्ची को अस्पताल ले गए थे। इसी दौरान कुछ कैमरे वाले आए जिन्होंने कहा कि इस मामले में छेड़छाड़ की बात कहो तो कुछ धाराएं और बढ़ जाएगी जबकि छेड़छाड़ जैसी कोई घटना नहीं हुई है। " इस बारे में पुलिस अधीक्षक जालौन ने बताया कि आज सुबह ग्राम मुहाना थाना डकोर में दो बच्चों के बीच कहासुनी हो गई थी। उसी दौरान मुन्ना अपने मुंह में डीजल भर कर आया और पड़ोसी की पुत्री के ऊपर फेंक दिया जिससे वह मामूली रूप से झुलस गई थी। यह जानकारी मिलने पर पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। घटना के संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस मामले में सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त खबर की बिना सच्चाई जाने व वास्तविक तथ्यों की जानकारी किए बिना तथा पारिवारिक जनों को गुमराह कर छेड़छाड़ संबंधी आरोप लगाकर उक्त घटना को भ्रामक तरीके से प्रसारित किया गया। जिसका घटना की वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। "

यह भी पढ़े : मप्र विस चुनाव : उम्मीदवारों के विरोध में हिंसक हुए कार्यकर्ता, आपस में चले लाठी-डंडे

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0