परंपरागत खेती की विधियों को करें पुनर्जीवित : आरके सिंह पटेल

राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर चित्रकूट में कृषि विभाग द्वारा दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव, मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता...

परंपरागत खेती की विधियों को करें पुनर्जीवित : आरके सिंह पटेल

चित्रकूट। राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर चित्रकूट में कृषि विभाग द्वारा दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव, मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का समापन प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण के साथ किया गया।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : एटीएम बदलकर खाते से निकाले 80 हजार

समापन सत्र में सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि अपनी परंपरागत खेती की विधियों को पुनर्जीवित करें और मिलेट्स को अपने दैनिक जीवन में शामिल करें ताकि पूरा समाज स्वस्थ, सुखी व सम्पन्न हो सके। मिलेट्स में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं। सावां, कोदो, रागी, ज्वार, बाजरा आदि की खेती के लिए ज्यादा कृषि निवेशों जैसे खाद या दवा की जरूरत नहीं होती, न ही इन फसलों में कोई कीडे मकोडे व रोग व्याधि लगती है। श्री अन्न जैसे सावां, कोदो आदि की कीमत धान, गेहूँ से काफी अधिक है। उन्होंने मिलेट्स व्यंजन से सम्बन्धित व्यंजन प्रतियोगिता में शामिल हुए छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मिलेट्स से बने व्यंजन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले किसानों और महिलाओं को भी प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह भी पढ़े : डीएम-एसपी ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

उप कृषि निदेशक राज कुमार ने कार्यक्रम की उपयोगिता व कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। महोत्सव के दौरान जिला कृषि अधिकारी आर पी शुक्ल, कृषि विज्ञान केन्द्र गनीवां की गृह वैज्ञानिक डॉ ममता त्रिपाठी, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विजय गौतम ने नवीनतम कृषि तकनीकी के बारे में किसानों को विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन कृषि विभाग की विषय वस्तु विशेषज्ञ प्रीति राज ने किया। महोत्सव के दूसरे दिन लगभग 800 किसानों व कृषक महिलाओं ने भाग लिया और व्यंजन प्रतियोगिता में शामिल हुए। व्यंजन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला उद्यान अधिकारी डॉ प्रतिभा पांडेय एवं जिला दिव्यांग अधिकारी प्रतिभा पाल ने मिलेट्स से बने व्यंजनों का मूल्यांकन किया।

इस मौके पर कार्यालय सहायक राजेन्द्र सिंह, अरूण कुमार, राघवेन्द्र सिंह, नितिन कुमार, अमर सिंह, विजय बहादुर, आस्था गुप्ता, सविता कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : सर्वे में जर्जर कालेज भवन की अनदेखी पर जताई चिंता

यह भी पढ़े : किंजल ने जनपद का नाम किया रोशन

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0