महिला चौपाल का हुआ आयोजन

तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत नादिन कुर्मियान के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में महिला चौपाल का आयोजन ...

महिला चौपाल का हुआ आयोजन
महिला को सम्मानित करते सीओ शीतला प्रसाद पांडेय।

राजापुर (चित्रकूट)।

घरेलू हिंसा, प्रताड़ना सामाजिक अपराध: सीओ

तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत नादिन कुर्मियान के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में महिला चौपाल का आयोजन क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें गांव के समाजसेवी अजय सिंह मुन्ना ने कहा कि नारी शक्ति मिशन योजना लागू कर प्रदेश सरकार ने नारी सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता, उत्पीड़न के संदर्भ में खुलकर बोलने की आजादी दी है।

यह भी पढ़ें-मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर, कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कही ये बड़ी बात

महिला बीट आरक्षी नीतू नायक, अंजू वर्मा, रीना यादव, निशा अहिरवार, स्नेहा राजपूत ने कहां कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रत्येक थानों में महिला हेल्प डेक्स की स्थापना की गई है। साथ ही विभिन्न हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं।

क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय ने कहा कि 1090 वीमेन पावर लाइन, 181, 108 एंबुलेंस सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा थाने में महिला हेल्प डेस्क की मदद ले सकती हैं। कॉलेजों मैं पढ़ने वाली छात्राओं के लिए स्कूल में शिकायती पेटिका भी लगाई गई हैं। यदि रास्ते में कोई भी मनचला छेड़छाड़ करता है तो उसका नाम, पता शिकायती पत्र पेटिका में डाल सकती हैं। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा। संगोष्ठी में रेखा देवी पत्नी संगम लाल को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर महिलाएं, बालिकाएं मौजूद रही।

यह भी पढ़ें-बांदाःइस मांग को लेकर महिलाओं ने डण्डा लेकर शुरू किया सत्याग्रह

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0