बांदाः दो नगरपालिका व छह नगर पंचायतों के 1029 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला, 2.53 लाख मतदाता करेंगे

जिले में नगरीय निकाय चुनाव में दो नगर पालिका और छह नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के 74 उम्मीदवारों और...

बांदाः दो नगरपालिका व छह नगर पंचायतों के 1029 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला, 2.53 लाख मतदाता करेंगे

 जिले में नगरीय निकाय चुनाव में दो नगर पालिका और छह नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के 74 उम्मीदवारों और नगर पालिका और नगर पंचायतों के 955 सदस्य पद के उम्मीदवारों का भाग्य गुरुवार को मतपेटियों में बंद हो जाएगा। इनकी किस्मत का फैसला जिले के दो लाख तेरेपन हजार मतदाता करेंगे।

यह भी पढ़े- 200 मी.के अंदर कोई इलेक्शन बूूथ नही लगेगा, कोई भी एजेन्ट मोबाइल लेकर मतदान केन्द्र नही जायेंगे

जनपद की दो नगरपालिका सहित छह नगर पंचायतों के चुनाव में इस बार 2,53,770  मतदाता अपनी प्रतिनिधि को चुनेंगे। इसमें महिला वोटरों की अहम भूमिका होगी। इनकी संख्या 1,17,731 है। बांदा नगर पालिका में 1,39,287 वोटर हैं। इसमें महिला वोटरों की संख्या 65361 है नगरपालिका अतर्रा में 37,677 वोटरों में से 17,293 महिला वोटर नगर पंचायत मटौंध में 8875 में 4047, तिंदवारी में 10,344 में 4,752 बबेरु में 25808 में 11,757, नरैनी में 14,843 में 6845 ओरन में 6010 में से 2686, विसण्डा में 10926 में से 4990 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नगर पंचायत व नगर पालिका का प्रतिनिधि चुनकर नगर पालिका व नगर पंचायत में भेजेंगे।

यह भी पढ़े- झांसीः फंदे पर झूले मालिक को बचाने की कोशिश कर,पालतू कुत्ते ने दे दिया वफादारी का सबूत

नगर पालिका व नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के दलीय उम्मीदवार 
नगर पालिका बांदा, अध्यक्ष पद-मालती बासू (भाजपा), आदिशक्ति (कांग्रेस), गीता साहू (सपा),रिजवाना नोमानी (बसपा), श्याम देवी (भाकपा),  नगर पालिका अतर्रा, अध्यक्ष पद-संगीता (भाजपा), आशा वर्मा (बसपा), पुष्पा (कांग्रेस), सुषमा पत्नी सोमचंद्र (सपा),  नगर पंचायत मटौंध (अध्यक्ष पद)-सुधीर सिंह (भाजपा), अजय शुक्ला (कांग्रेस), बाबू (सपा), सुरेश (बसपा), निर्मला देवी (भाकपा),नगर पंचायत तिंदवारी (अध्यक्ष पद)-राजकुमारी (भाजपा), संगीता (बसपा), किरन देवी (कांग्रेस), प्रियंका पटेल (सपा), 
नगर पंचायत बबेरू (अध्यक्ष पद)-विजय पाल (भाजपा), कृष्ण पाल (बसपा), रामनिवाज (कांग्रेस), सूर्यपाल (सपा), नगर पंचायत नरैनी (अध्यक्ष पद)-नीलम (भाजपा), हरिकृष्ण (कांग्रेस), रामबाबू (बसपा), मूलचंद्र (सपा), शर्मिली बाई (भाकपा), नगर पंचायत ओरन (अध्यक्ष पद)-मनोज कुमार (भाजपा), राकेश कुमार (सपा), सन्नो (बसपा), लक्ष्मीनारायण (कांग्रेस), नगर पंचायत बिसंडा (अध्यक्ष पद)-आशा (भाजपा), सम्पत (कांग्रेस), शिवसखी (बसपा), शोभा (भाकपा),शामिल है।
यह भी पढ़े- बंजर और बीहड़ की समस्या से मुक्त हुआ है बुंदेलखंड, अब बनेगा धरती का स्वर्ग 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0