भागवताचार्य ने तीसरे दिन कथा का श्रोताओं को कराया रसपान

श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास आचार्य सुभाष जी महाराज ने सती चरित्र, धु्रव चरित्र, प्रहलाद चरित्र की...

भागवताचार्य ने तीसरे दिन कथा का श्रोताओं को कराया रसपान

भक्तों को संकट से उबारते हैं भागवान: सुभाष जी महाराज 

चित्रकूट। श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास आचार्य सुभाष जी महाराज ने सती चरित्र, धु्रव चरित्र, प्रहलाद चरित्र की कथा का रसपान श्रोताओं को कराया।

यह भी पढ़े : छात्रों ने खुदकुशी मामले में शुरू किया आंदोलन

मुख्यालय के एसडीएम कॉलोनी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन भागवताचार्य सुभाष जी महाराज ने बताया कि व्यास जी ने शुकदेव व शुकदेव ने राजा परीक्षित को भागवत कथा श्रवण कराया। उन्होंने बताया कि नारद मुनि भगवान से मिलने के लिए आतुर थे। तीसरे जन्म पर भगवान ब्रह्मा के पुत्र के बाद नारायण से मिले। उन्होंने धु्रव चरित्र के बारे में बताया कि भगवान विष्णु के अनन्य भक्त थे। भक्त की रक्षा के लिए प्रभु ने अवतार लिया था। प्रहलाद चरित्र की कथा सुनाते हुए व्यास ने बताया कि हिरण्य कश्यप के पापों से पृथ्वी त्राहि-त्राहि करने लगी। पुत्र प्रहलाद प्रभु विष्णु का नाम जप करते थे। जिसे मारने के लिए हिरण्य कश्यप ने कई प्रयास किए, लेकिन प्रभु ने प्रहलाद की रक्षा किया। बताया कि कलियुग प्रथम चरण में है। आरती के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया।

यह भी पढ़े : सीडीओ ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान को दिखाई हरी झंडी

इस दौरान मुख्य यजमान राम सुहावन गर्ग, श्रीमती शिव कांति देवी के अलावा नरेंद्र कुमार गर्ग, धीरेंद्र कुमार गर्ग, महेश गौतम, रामानंद मिश्रा, पद्मावत मिश्रा, ओमप्रकाश द्विवेदी, अजय मिश्रा, राकेश गौतम, सुधाकर गौतम, जनार्दन प्रसाद गर्ग, महेश प्रसाद शुक्ला, राम सुशील, राम अभिलाष, शिव मूरत ,प्रहलाद, कृष्णकांत, शिवाकांत, रमाकांत, लक्ष्मीकांत, अनिल कुमार शुक्ला, गिरीश, योगेश, रोहित, मनीष, पियूष आयुष, शिवांश, देवांश आदि श्रोतागण मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : कार चालक ने महिलाओं को कुचला, एक की मौत, एक महिला घायल

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0